Last Updated:
Yash Dhull Century: यश धुल के नाम डीपीएल 2025 का पहला शतक दर्ज हो गया. 22 साल के धुल अपनी कप्तानी में भारत को अंडर 19 में वर्ल्ड चैंपियन बना चुके हैं. उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में सेंट्रल दिल्…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- 22 साल के ओपनर यश धुल ने नाबाद 101 रन बनाए
- धुल की कप्तानी में भारत अंडर19 विश्व कप जीत चुका है
- यश धुल ने पिछले साल हार्ट की सर्जरी कराई थी
नई दिल्ली. यश धुल ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 का पहला शतक जड़ा. धुल ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स की ओर से खेलते हुए नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर अपनीर टीम को रोमांचक जीत दिलाई. अपनी कप्तानी में भारत को अंडर 19 में वर्ल्ड कप चैंपियन बना चुके धुल ने 56 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे. धुल आईपरीएल 2025 ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे. उन्हें किसी भी टीम ने अपने साथ जोड़ने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी. धुल ने पिछले साल दिल में छेद होने की वजह से सर्जरी कराई थी. साल 2022 में आईसीसी अंडर 19 विश्व कप में चैंपियन बनाने वाले यश धुल पिछले कुछ समय से फिटनेस हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे.
यश धुल की कप्तानी में भारत बना था विश्व विजेता
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें