Sehore News: आष्टा विधायक को आया गुस्सा, ग्रामीण को दे दी धमकी, ऑडियो वायरल, फिर दी ये सफाई

Sehore News: आष्टा विधायक को आया गुस्सा, ग्रामीण को दे दी धमकी, ऑडियो वायरल, फिर दी ये सफाई


Last Updated:

Sehore MLA News: सीहोर में आष्टा के भाजपा विधायक का ऑडियो वायरल हो रहा है, जो उनके लिए टेंशन का कारण बन गया है. पता चला है क पार्टी भी उनसे नाराज है. जानें मामला…

विधायक का वायरल ऑडियो.

हाइलाइट्स

  • आष्टा विधायक का धमकी भरा ऑडियो वायरल हुआ
  • विधायक ने ग्रामीण को पोस्ट डिलीट करने का दबाव बनाया
  • विधायक ने सफाई में कहा, विकास कार्य जारी हैं
रिपोर्ट/प्रदीप सिंह चौहान
सीहोर की आष्टा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए और विधायक बने गोपाल इंजीनियर का हाल ही में एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. उसमें वह अपने ही क्षेत्र के एक ग्रामीण को धमकाते और पोस्ट डिलीट करने का दबाव बनाते सुने जा रहे हैं.

विधायक हो गए गुस्सा…
वायरल ऑडियो के मुताबिक, मामला मिट्टूपुरा गांव से जुड़ा है. ग्रामीण ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिस पर विधायक गुस्सा हो गए और कथित तौर पर गांव आकर मारपीट करने की धमकी भी दी. हालांकि, यह ऑडियो कब रिकॉर्ड हुआ, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.

पार्टी भी नाराज…
बताया जा रहा कि पिछले पखवाड़े में आष्टा विधायक के दो ऐसे ऑडियो सामने आए हैं, जिनमें वे मतदाताओं से अभद्र भाषा में बात कर रहे हैं. इससे पार्टी संगठन भी नाराज है और विधायक को चेतावनी दे चुका है. बावजूद इसके, विधायक की भाषा पर काबू न होने से बीजेपी की सार्वजनिक छवि पर असर पड़ रहा है.

मेरा काम देख कुछ लोग बौखला गए…
विवाद के बाद सफाई में विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा, “मैं लगातार क्षेत्र में विकास कार्य कर रहा हूं, 500 करोड़ से ज़्यादा के काम हुए हैं. जिस सड़क की बात की जा रही है, वह भी स्वीकृत हो चुकी है और जल्द ही काम शुरू होगा.” दावा किया कि कुछ लोग उनके काम से बौखला कर उन्हें बदनाम कर रहे हैं.

homemadhya-pradesh

आष्टा विधायक को आया गुस्सा, ग्रामीण को दे दी धमकी, ऑडियो वायरल, फिर दी ये सफाई



Source link