इंदौर में राजा के घर बच्चा लेकर पहुंची महिला: भाई सचिन पर अवैध संबंध के आरोप लगाए; परिवार बोला- मामला कोर्ट में विचाराधीन – Indore News

इंदौर में राजा के घर बच्चा लेकर पहुंची महिला:  भाई सचिन पर अवैध संबंध के आरोप लगाए; परिवार बोला- मामला कोर्ट में विचाराधीन – Indore News


राजा रघुवंशी का बड़ा भाई सचिन रघुवंशी, जिस पर महिला ने आरोप लगाए हैं।

हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की मेघालय में हत्या के सदमे को झेल रहा परिवार विवादों में आ गया है। राजा के बड़े भाई सचिन पर एक महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि सचिन ने उससे मंदिर में शादी की और हमारा डेढ़ साल का एक बच्चा भी है। इसी बच्चे को लेकर महिला मं

.

महिला ने आरोप लगाया कि कोर्ट में इस बच्चे का डीएनए सचिन से मैच हो गया था, लेकिन कानूनी लड़ाई अभी भी चल रही है। वह चाहती है कि उसे और बच्चे को सचिन अपनाए और परिवार का हिस्सा बनाए।

महिला ने आरोप लगाया कि मैं जब सचिन के घर पहुंची तो उसकी मां ने अंदर से ताला लगा दिया और सचिन गाड़ी में बैठकर चला गया। मैंने उसे गेट के बाहर भी रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रुका।

महिला ने बताया कि मैंने सचिन को रोका तो वह मुझे कहने लगा कि मैं ब्लैकमेल कर रही हूं। आखिर मैं उसे क्यों ब्लैकमेल करूंगी। जब परिवार का हिस्सा नहीं बनाना था तो क्यों मंदिर में शादी की और बच्चा पैदा किया। एक पिता के नाते सचिन को अपने बच्चे के प्रति जरा भी दर्द नहीं है।

महिला ने आरोप लगाया कि सचिन और उनके परिवार ने जानबूझकर उसे और उसके बच्चे को समाज से अलग-थलग करने की कोशिश की। उसने कहा, ‘मैंने कई बार कोर्ट का सहारा लिया। लेकिन हर बार मेरा अपमान हुआ। अगर सचिन ने शादी को स्वीकारा होता और पूरे सम्मान के साथ साथ निभाया होता, तो आज ये स्थिति नहीं आती।

पीड़िता ने यह भी दावा किया कि उसके पास सचिन के साथ शादी के वीडियो और मंदिर में हुई रस्मों के पुख्ता सबूत मौजूद हैं, जिन्हें कोर्ट में भी पेश किया गया है। इस पूरे विवाद के बीच हाईकोर्ट की भूमिका अब अहम मानी जा रही है। पीड़िता को उम्मीद है कि अदालत उसे न्याय दिलाएगी और सचिन रघुवंशी को उनके कृत्य की सजा मिलेगी।

जून से पूरे देश में चर्चाओं में है रघुवंशी परिवार

मेघालय में राजा की हत्या के आरोप में सोनम फिलहाल शिलांग जेल में बंद है।

मेघालय में राजा की हत्या के आरोप में सोनम फिलहाल शिलांग जेल में बंद है।

ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की मौत पहले ही चर्चाओं में थी। राजा की 11 मई को सोनम रघुवंशी से शादी हुई थी, जिसके बाद दोनों 20 मई को हनीमून के लिए रवाना हुए थे। 23 मई को दोनों लापता हो गए थे। 2 जून को राजा का शव शिलांग की एक घाटी में बरामद हुआ जबकि 9 जून को सोनम को गाजीपुर से उत्तर प्रदेश पुलिस ने बरामद किया।

यह खबर भी पढ़ें…

राजा रघुवंशी हत्याकांड पर फिल्म बनेगी:हनीमून इन शिलॉन्ग नाम होगा

राज रघुवंशी मर्डर केस को लेकर बॉलीवुड के डायरेक्टर एस.पी. निंबावत फिल्म बनाने जा रहे हैं। मंगलवार को इंदौर में उन्होंने इसकी जानकारी दी।

राज रघुवंशी मर्डर केस को लेकर बॉलीवुड के डायरेक्टर एस.पी. निंबावत फिल्म बनाने जा रहे हैं। मंगलवार को इंदौर में उन्होंने इसकी जानकारी दी।

इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड पर अब एक फिल्म बनने जा रही है। फिल्म को एस.पी. निंबावत डायरेक्ट करेंगे। मंगलवार दोपहर को निंबावत मुंबई से इंदौर पहुंचे और राजा के परिवार से मुलाकात की। कई फिल्में बना चुके एस.पी. निंबावत ने बताया कि इस फिल्म का नाम हनीमून इन शिलॉन्ग रखा गया है। मीडिया ने इस केस को इतना हाइलाइट किया कि पूरा बॉलीवुड इस केस के बारे में जानता है।पढ़ें पूरी खबर



Source link