गिल बने प्लेयर ऑफ द सीरीज, तोहफे में मिली स्पेशल बोतल, क्या है इसके अंदर

गिल बने प्लेयर ऑफ द सीरीज, तोहफे में मिली स्पेशल बोतल, क्या है इसके अंदर


Last Updated:

Shubman Gill award gifted champagne bottle: शुभमन गिल के लिए इंग्लैंड का दौरा ऐतिहासिक साबित हुआ. पहली बार कप्तान के तौर पर इंग्लैंड गए गिल ने टीम की मोर्चे से अगुआई की. उन्होंने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे…और पढ़ें

शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने के जाने के बाद गिफ्ट में एक शराब की बोतल दी गई.

हाइलाइट्स

  • 754 रन बनाने वाले शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया
  • उन्हें इसके एवज में गिफ्ट के तौर पर एक मेडल और शराब की बोतल मिली
  • गिल को जो शैंपेन की बोतल दी गई उसकी कीमत हजारों में है

नई दिल्ली. शुभमन गिल ने इंग्लैंड दौरे पर 4 शतक सहित सर्वाधिक 754 रन बनाए. गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां टेस्ट मैच जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर कर ली. गिल इंग्लैंड में 2 टेस्ट मैच जीतने वाले भारत के दिग्गज कप्तानों में शामिल हो गए. ओवल टेस्ट मैच में भारत ने 6 रन से जीत दर्ज की.टीम इंडिया की टेस्ट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत ने इतने कम अंतर से टेस्ट मैच में बाजी मारी. गिल की कप्तानी इंग्लैंड दौरे पर प्रभावित करने वाली रही. उन्हें सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. इसके तहत गिल को एक मेडल गले में पहनाया गया जबकि हाथ में उन्हें एक खास किस्म की बोतल दी गई. इस बोतल में क्या था और यह स्पेशल बोतल की कीमत भारतीय बाजारों में कितनी है.

प्लयेर ऑफ सीरीज चुने जाने के बाद शुभमन गिल (Shubman Gill) को जो बोतल दी गई वह Brut Chapel की Sparkling वाइन गिफ्ट में दी गई. यह एक इंग्लैंड में बनी वाइन है. जिसे फिज वाली शराब कह सकते हैं. इस वाइन की उपर से जब कैप हटाई जाती है तो इसमें से बुलबुले (झाग) निकलने लगते हैं. इस वाइन को जब कांच की ग्लास में परोसा जाता है तो उसकी चमक देखने लायक होती है. भारतीय बाजारों में इसकी कीमत 15,425 रुपये से शुरू होती है. इस शराब को आईडब्ल्यूसी अवॉड् र्स 2025 में सम्मानित किया जा चुके है. इस वाइन को सिल्वर मेडल मिल चुका है. यह वाइन यूके का ब्रांड है.

इस खास किस्म की शराब में 12 प्रतिशत अल्कोहल होता है

इस शराब में सेब, नींबू जैसे खट्टे फल और स्ट्रॉबेरी जैसे स्वाद आते हैं. इसमें लगभग 12 प्रतिशत अल्कोहल की मात्रा होती है. इसे अंगूरों से तैयार किया जाता है. इस वाइन को किसी खास अवसर या समारोह के लिए परफेक्ट माना जाता है. प्लेयर ऑफ मैच बने मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को भी यह बोतल गिफ्ट में देने की कोशिश की गई. लेकिन सिराज ने धार्मिक मान्यताओं की वजह से इसे लेने से इंकार कर दिया. मुस्लिम खिलाड़ी शराब से दूर रहते हैं. वह टीम की जीत में शैंपेन सेलिब्रेशन से दूर रहते हैं.

सिराज ने 23 विकेट लिए, गिल ने सबसे अधिक 754 रन बनाए

मोहम्मद सिराज ने ओवल में खेले गए सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच में 9 विकेट लिए . सिराज ने पहली पारी में 4 जबकि दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर इंग्लैंड पर भारत को 6 रन से रोमांचक जीत दिलाकर सीरीज बराबर करा दी. सिराज ने इस सीरीज में 185.3 ओवर की गेंदबाजी की. उन्होंने सीरीज में सबसे ज्यादा 23 विकेट चटकाए. वहीं बल्लेबाजी में गिल अव्वल रहे. 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में गिल के नाम सर्वाधिक रन दर्ज है वहीं सिराज के नाम सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

गिल बने प्लेयर ऑफ द सीरीज, तोहफे में मिली स्पेशल बोतल, क्या है इसके अंदर



Source link