सिंगरौली जिले के खाखीपार दुधिया टोला में मंगलवार शाम एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हैं।
.
सरई थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि शाम करीब 7 बजे यह घटना तब हुई, जब नरेंद्र सिंह (35) अपनी दो बेटियों काजल (9) और रीतू (16) के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जा रहे थे। खाखीपार दुधिया टोला के पास ट्रक (CG 04 JB 7418) के चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में नरेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं उनकी दोनों बेटियों को गंभीर चोटें आई हैं। घायल बच्चियों को इलाज के लिए सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
