एसपी और एएसपी के मार्गदर्शन में सभी थाना और चौकी प्रभारियों ने फुट पेट्रोलिंग की।
बुरहानपुर पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शाम के समय फुट पेट्रोलिंग शुरू की है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में शाम को पैदल गश्त करने और अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
.
एएसपी अंतर सिंह कनेश और नगर एसपी गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में सोमवार को सभी थाना और चौकी प्रभारियों ने फुट पेट्रोलिंग की। इस दौरान मुख्य चौराहों, बाजारों, धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों की औचक जांच की गई।
नागरिकों को आपत्तिजनक पोस्ट न करने कर रहे जागरूक पुलिस अधिकारियों ने अवैध जमावड़ों को रोकने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को समझाइश दी। साथ ही, पेट्रोलिंग के दौरान नागरिकों को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न करने के बारे में जागरूक किया गया।
‘भ्रामक या भड़काऊ जानकारी साझा न करें’ बुरहानपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या भड़काऊ जानकारी साझा न करें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर कोई व्यक्ति इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की यह पहल शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए की गई है। सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति से आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।