Last Updated:
Oval Curator Lee Fortis Turned Hero In Five Days: ओवल के पिच क्यूरेटर ली फोर्टिस ने आखिरी टेस्ट मैच खत्म होने के बाद कहा लोगों ने मुझे खलनायक बना दिया मैं कभी ऐसा नहीं रहा.
क्रिकेट की दुनिया हो या फिर आम जिंदगी हफ्ते भर में लोगों को लेकर हमारे विचार बदल जाते हैं. ऐसा ही कुछ इस वक्त द ओवल के पिच क्यूरेटर ली फोर्टिस को लेकर भारत में हो रहा है. भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ उनकी गरमागरम बहस के बाद जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेटरों और फैंस के बीच खलनायक बना दिया था. फोर्टिस ने ओवल टेस्ट के रोमांचक अंत का जश्न अपने डेडिकेसन ग्राउंड स्टाफ के साथ टोस्ट करके मनाया.
क्या वह सिर्फ सात दिनों में खलनायक से नायक बन गए?
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए आखिरी टेस्ट में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को पिच से फायदा मिला. इसकी वजह से ओवल का ये टेस्ट मैच इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गया. जब जो रूट और हैरी ब्रूक चौथे दिन रिकॉर्ड 374 का पीछा करते सेंचुरी जमाई तो लगा मैच बल्लेबाजों की मददगार है. अंतिम दिन इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 35 रन चाहिए थे. तब मोहम्मद सिराज ने पुरानी गेंद से जादू किया और भारत को रोमांचक जीत दिलाई. इसके बाद सबने कहा आखिरी दिन गेंदबाजों को ऐसी मदद किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं.
क्या हुआ था गंभीर और फोर्टिस के बीच
ओवल टेस्ट शुरू होने से पहले जब भरातीय टीम के सदस्य पिच देखना चाहते थे और उसके करीब जा रहे थे तो क्यूरेटर ने उनको रोका था. ली फर्टिस ने भारतीय टीम को 2.5 मीटर दूर खड़े होने का असामान्य निर्देश दिया और मुख्य कोच गौतम गंभीर भड़क गए. उन्होंने उनकी गरमागरम बहस के दौरान फोर्टिस को का तुम सिर्फ एक ग्राउंड्समैन हो और अपनी हद में रहो. फोर्टिस ने इस मामले पर कोई खास टिप्पणी नहीं की, बस गंभीर को “चिड़चिड़ा” बताया.
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें