मैं सिराज को टेस्ट लेवल का बॉलर नहीं मानता… पाकिस्तानी पेसर के बयान पर बवाल, लाइव शो में हो गई धुलाई

मैं सिराज को टेस्ट लेवल का बॉलर नहीं मानता… पाकिस्तानी पेसर के बयान पर बवाल, लाइव शो में हो गई धुलाई


Last Updated:

भारत ने इंग्लैंड से पांचवां टेस्ट 6 रन से जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर कर ली है. मैच के सबसे बड़े हीरो मोहम्मद सिराज रहे. लेकिन पाकिस्तान के बड़बोले पेसर तनवीर अहमद कह रहे हैं कि वे सिराज को टेस्ट लेवल का बॉलर ही न…और पढ़ें

मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा प्रैक्टिस सेशन के दौरान.
IND vs ENG 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया पांचवां टेस्ट मैच ने रोमांच की नई हदें तय कर गया. भारतीय टीम ने यह मुकाबला तब जीता जब इसके कट्टर फैन भी हताश हो चले थे. भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो मोहम्मद सिराज रहे, जिन्होंने मैच के आखिरी दिन 4 में से 3 विकेट झटके. दुनियाभर के क्रिकेटफैंस ने सिराज की तारीफ की, जो पाकिस्तान के पूर्व पेसर तनवीर अहमद को हजम नहीं हुई. महज 8 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले तनवीर का बड़बोलापन देखिए कि उन्होंने कह दिया कि वे मोहम्मद सिराज को टेस्ट बॉलर ही नहीं मानते.

भारत ने इंग्लैंड को पांचवें टेस्ट मैच में 6 रन से हराया. इंग्लैंड की टीम 374 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 367 रन पर ऑलआउट हो गई. मोहम्मद सिराज ने मैच में सबसे अधिक 9 विकेट झटके. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसके बाद तो सिराज सोशल मीडिया पर छा गए. टीवी शो में उनकी ही चर्चा ही रही. एक ऐसी ही चर्चा पाकिस्तान के टीवी शो पर हुई, जिसमें 5 टेस्ट मैच खेलने वाले तनवीर अहमद का हल्कापन सामने आया.



Source link