Last Updated:
Mohammed Siraj Brother Ismail Credits Virat kohli : मोहम्मद सिराज के भाई इस्माईल ने विराट कोहली को अपने भाई की सफलता के लिए श्रेय दिया है.
सिराज ने हाल ही में खत्म हुई इंग्लैंड के खिलाफ ड्रॉ सीरीज के सभी पांच टेस्ट मैच खेले और कुल 185.3 ओवर गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने 23 विकेट लिए. प्रमुख भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह केवल तीन मैचों के लिए उपलब्ध थे और ओवल में खेले गए निर्णायक पांचवें टेस्ट में अपने वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण नहीं खेले.
इंग्लैंड का आखिरी विकेट झटकने के बाद मोहम्मद सिराज का अंदाज देखने लायक था.
इस्माइल ने आगे कहा, “2018 में सिराज का आईपीएल सीजन बहुत खराब रहा था. बहुत से सवाल उठे थे, लेकिन उस समय विराट भैया ने उनका साथ दिया और समर्थन किया. उन्हें पता था कि सिराज में क्या गुण हैं. उन्होंने सिराज का समर्थन किया और उन्हें आरसीबी और भारतीय टीम दोनों में कई मौके दिए. इसका सारा श्रेय विराट भैया को जाता है. कई बार सिराज ने स्वीकार किया है कि वह अपने करियर का श्रेय विराट भैया को देते हैं.”
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें