शहडोल में युवक की नदी में डूबने से मौत: बिजौरी गांव में मछली पकड़ने गया था; पानी में फंसा मिला शव – Shahdol News

शहडोल में युवक की नदी में डूबने से मौत:  बिजौरी गांव में मछली पकड़ने गया था; पानी में फंसा मिला शव – Shahdol News



शहडोल के सोहागपुर थाना क्षेत्र के बिजौरी गांव में मुड़ना नदी में मछली पकड़ने गए 30 वर्षीय शीतल सिंह की डूबने से मौत हो गई।

.

शीतल सिंह पिता लल्लू सिंह बिजौरी गांव के निवासी था। वह सोन और मुड़ना नदी के संगम के पास मुड़ना नदी में खड़े होकर बंशी से मछली पकड़ने गया था। परिजनों के अनुसार, घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। जब शीतल काफी समय तक घर नहीं लौटा, तब परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान उन्हें मुड़ना नदी में पत्थर में फंसा शीतल का शव मिला।

आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा।

थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मत्स्य विभाग के अधिकारियों पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि 15 अगस्त तक मछली पकड़ना गैर कानूनी है। फिर भी लोग बारिश के मौसम में नदी-तालाबों में मछली पकड़ते हैं। लोगों का आरोप है कि विभाग इस पर ध्यान नहीं देता।



Source link