शाजापुर प्रशासनिक फेरबदल: जिला पंचायत CEO, संयुक्त कलेक्टर और प्रभारी डिप्टी कलेक्टर का ट्रांसफर – shajapur (MP) News

शाजापुर प्रशासनिक फेरबदल:  जिला पंचायत CEO, संयुक्त कलेक्टर और प्रभारी डिप्टी कलेक्टर का ट्रांसफर – shajapur (MP) News



राज्य शासन ने सोमवार रात को कई प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में शाजापुर जिले से तीन वरिष्ठ अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है।

.

जिला पंचायत शाजापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संतोष कुमार टैगोर का तबादला कर उन्हें अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम उज्जैन के पद पर पदस्थ किया गया है। संयुक्त कलेक्टर सतेंद्र प्रसाद सिंह को अपर सचिव, वन विभाग के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

प्रभारी डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलधर को शाजापुर से जिला निवाड़ी में प्रभारी डिप्टी कलेक्टर के रूप में भेजा गया है। यह तबादले राज्य शासन द्वारा किए गए थोकबंद स्थानांतरण का हिस्सा हैं। इसमें कई डिप्टी कलेक्टर और अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट भी शामिल हैं।



Source link