शाहबाज डिवीजन में हीरक जयंती पर 108 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण – Sagar News

शाहबाज डिवीजन में हीरक जयंती पर 108 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण – Sagar News


भारतीय सेना सागर की शाहबाज डिवीजन की हीरक जयंती के मौके पर 108 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया गया। यह क्षेत्र का पहला सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज है। ध्वज का लोकार्पण मेजर जनरल केटीजी कृष्णन, जीओसी, 36 रैपिड (स्ट्राइक) द्वारा किया गया। कार्यक्

.

यह विशाल तिरंगा अब सागर की पहचान बनकर प्रतिदिन शाहबाज डिविजन के सैनिकों के साहस, बलिदान और अनुशासन की गाथा को याद दिलाता रहेगा। और देश की एकता, समर्पण और प्रेरणा का प्रतीक रहेगा। कार्यक्रम का संचालन 636 ईएमई बटालियन की कमांडिंग ऑफिसर कर्नल कामिनी पोखरिया के नेतृत्व में शाहबाज ईगल्स टीम ने किया। यह बटालियन 36 रैपिड (स्ट्राइक) के अधीन कार्यरत है। कार्यक्रम का समापन मेजर उत्कर्ष खरे द्वारा प्रतिभागियों, अधिकारियों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त कर किया गया।



Source link