शिखर खेल अलंकरण समारोह में CM होंगे शामिल: एकलव्य, विक्रम और विश्वामित्र पुरस्कार विजेताओं सहित नेशनल गेम्स के पदक विजेता होंगे सम्मानित – Bhopal News

शिखर खेल अलंकरण समारोह में CM होंगे शामिल:  एकलव्य, विक्रम और विश्वामित्र पुरस्कार विजेताओं सहित नेशनल गेम्स के पदक विजेता होंगे सम्मानित – Bhopal News


प्रदेश के खिलाड़ियों की मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार (5 अगस्त) को मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण एवं 38वें नेशनल गेम्स 2025 के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। यह समारोह राजधानी भो

.

12 खिलाड़ियों को विक्रम, 11 को एकलव्य पुरस्कार मिलेगा

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव और खेल संचालक राकेश गुप्ता भी मंच पर उपस्थित रहेंगे। बता दें कि खेल प्रशिक्षकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए इस वर्ष विश्वामित्र पुरस्कार से तीन अनुभवी कोचों को सम्मानित किया जाएगा।

इस समारोह में 38वें नेशनल गेम्स 2025 में मध्यप्रदेश के लिए पदक जीतने वाले 82 खिलाड़ियों को भी मंच से सम्मान मिलेगा। इनमें 34 स्वर्ण, 25 रजत और 23 कांस्य पदक विजेता शामिल हैं। इस साल 12 विक्रम, 11 एकलव्य, 3 विश्वामित्र और 1 लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिए जा रहे हैं।

खेल मंत्री विश्वास सारंग ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी है। मंत्री सारंग ने कहा कि यह सम्मान न केवल सरकार की ओर से, बल्कि समस्त जनता की ओर से खेलों के विकास और प्रोत्साहन के लिए दिया जा रहा है।

अब जानिए पुरस्कारों के बारे में

उज्जैन के रतनलाल वर्मा (जिम्नास्टिक) को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा।

उज्जैन के रतनलाल वर्मा (जिम्नास्टिक) को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा।

12 खिलाड़ियों को विक्रम पुरस्कार: सीनियर खिलाड़ियों को दिया जाता है। इनमें ओलिंपिक, एशियन गेम्स और राष्ट्रीय खेलों के अलग-अलग वर्गों में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें पुरस्कार राशि 2 लाख होती है। स्मृति चिन्ह भी दिया जाता है।

11 खिलाड़ियों को एकलव्य पुरस्कार: 21 वर्ष से कम उम्र के जूनियर खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। इसमें पुरस्कार राशि 1 लाख होती है। स्मृति चिन्ह भी दिया जाता है।

3 प्रशिक्षकों को विश्वामित्र पुरस्कार: समर्पित प्रशिक्षकों (कोच) को खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए दिया जाता है। इसमें भी पुरस्कार राशि 2 लाख होती है। स्मृति चिन्ह भी दिया जाता है।

1 को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार: खेल में जीवन पर्यंत योगदान देने वाली हस्ती को दिया जाता है। इस वर्ष यह पुरस्कार उज्जैन के रतनलाल वर्मा (जिम्नास्टिक) को दिया जाएगा।



Source link