सिराज भारतीय अटैक की अगुआई को तैयार, दिग्गज ने भारतीय पेसर की गिनाई खूबियां

सिराज भारतीय अटैक की अगुआई को तैयार, दिग्गज ने भारतीय पेसर की गिनाई खूबियां


Last Updated:

ग्रेग चैपल का कहना है कि मोहम्मद सिराज भारतीय गेंदबाजी अटैक की अगुआई करने को तैयार हैं. ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा कि जसप्रीत बुमराह टीम में हों या न हों, सिराज इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार हैं.

सिराज ने इंग्लैंड में 5 टेस्ट में सबसे अधिक 23 विकेट चटकाए.

नई दिल्ली. ग्रेग चैपल ने मोहम्मद सिराज की प्रशंसा करते हुए कहा है कि ये तेज गेंदबाज भारतीय गेंदबाजी की अगुआई को तैयार है. चैपल ने कहा कि भले ही जसप्रीत बुमराह टीम में हों या नहीं, सिराज इस जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट में भारत को छह रन से जीत दिलाकर सीरीज 22 से ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाने वाले सिराज ने आखिरी मैच में 9 और सीरीज में 23 विकेट लिए. उन्होंने 5 टेस्ट में 185 . 3 ओवर डाले.

ग्रेग चैपल (Greg Chappell) ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो के लिये अपने कॉलम में लिखा ,‘सच कहूं तो उसने पहले भी कई शानदार प्रदर्शन किए हैं. एमसीजी पर, गाबा पर, पर्थ, लॉडर्स, केपटाउन और बर्मिंघम लेकिन ओवल पर जो किया, वह अद्भुत था. बुमराह के साथ या उसके बिना वह गिल के गेंदबाजी आक्रमण का अध्यात्मिक और वास्तविक अगुआ बनने के लिये तैयार है. भारतीय बल्लेबाजों ने पांच टेस्ट में 12 शतक लगाए लेकिन सिराज की गेंदबाजी सब पर भारी पड़ गई.

चैपल ने लिखा ,‘ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि इतने शानदार बल्लेबाजी प्रयासों के बावजूद भारतीय टीम के सीरीज में प्रतिस्पर्धी होने का मुख्य कारण सिराज था. उसके प्रयासों से ज्यादा मुझे उसके भीतर एक गेंदबाज के तौर पर आये बदलाव ने प्रभावित किया. उसने एक जुनूनी गेंदबाज के रूप में शुरुआत की थी लेकिन अब वह ऐसी जुनूनी गेंदबाज है जिसके पास मकसद भी है. एक खिलाड़ी और एक अगुआ में यही फर्क होता है.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

सिराज भारतीय अटैक की अगुआई को तैयार, दिग्गज ने भारतीय पेसर की गिनाई खूबियां



Source link