Last Updated:
IND vs ENG Oval Test: मोहम्मद सिराज ने मैच में नौ विकेट लिए और भारत की छह रन से जीत के शिल्पकार रहे. इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैच की श्रृंखला 2-2 से ड्रॉ करा ली.
हाइलाइट्स
- हैवी रोलर लेने के बावजूद कैसे हार गया इंग्लैंड
- मौसम और हवाओं ने की भारतीय पेसर्स की मदद
- हार के बाद हैरी ब्रूक ने बताया कहां फंसी इंग्लिश टीम
लंदन: ओवल टेस्ट में पांचवें और आखिरी दिन का खेल शुरू होने से पहले जिस एक फैक्टर के चलते इंग्लैंड को फेवरेट बताया जा रहा था, वो था- हैवी रोलर… कहा गया कि पिच पर हैवी रोलर चलने से जीत के लिए जरूरी 35 रन बनाने में 35 गेंदें भी नहीं लगेगी, लेकिन हुआ इसका उल्टा.
मुझे लगा था कि भारी रोलर फिराए जाने के बाद पिच सपाट होगी, लेकिन बादल होने से गेंद घूम रही थी. वोक्स ( चोटिल क्रिस) को उतरना ही था लेकिन बदकिस्मती से हम जीत नहीं सके.
इंग्लैंड को आखिरी दिन सिर्फ 35 रन की जरूरत थी और उसके चार विकेट सुरक्षित थे. ब्रूक ने कहा:
जब मैं और जो रूट बल्लेबाजी कर रहे थे तब हमारी पारी अच्छी चल रही थी, लेकिन इस श्रृंखला में काफी उतार चढाव देखने को मिले हैं और फिनिश भी उसी तरह से हुआ. मैं मैच को जल्दी से जल्दी खत्म करना चाहता था. मैंने श्रृंखला में ठीक ठाक खेला लेकिन जीत नहीं पाने का मलाल रहेगा. काफी प्रतिस्पर्धी श्रृंखला थी और हमने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी.
दूसरी ओर कंधे की चोट के कारण वह ओवल टेस्ट नहीं खेल पाए इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि इस श्रृंखला का हिस्सा बनना खास था. इस श्रृंखला ने स्टोक्स को 2023 में घरेलू मैदान पर हुई एशेज की याद दिला दी. उन्होंने कहा, ‘इस श्रृंखला का हिस्सा बनना और इस तरह के पांच मैचों का अनुभव करना बहुत खास रहा है. 2023 में एशेज के दौरान भी हम ऐसी ही स्थिति में थे जब हमें यहां आकर मैच जीतना था. वह भी एक खास श्रृंखला थी, जिसका मैं हिस्सा था.
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें