Last Updated:
MP Police: मध्यप्रदेश पुलिस का 15 अगस्त को काया पलट होने जा रहा है. इसी दिन एमपी पुलिस को सीएम डॉ. मोहन यादव 1200 नई महिंद्रा स्कॉर्पियो और बोलोरो गाड़ी देंगे. जिसके बाद पुलिस सहायता का नंबर भी डायल 112 हो जाएगा. फोटो में देखें कैसी हैं ये नई एमरजेंसी व्हीकल.
मध्यप्रदेश पुलिस 15 अगस्त से डायल 100 सेवा की जगह डायल 112 एमरजेंसी नंबर अपनाने जा रही है. इसके लिए पुलिस विभाग को नई चमचमाती 1200 गाड़ियों मिलने जा रही है. ये सभी वाहन महिंद्रा कंपनी के होंगे.

एमपी पुलिस को डायल 112 सेवा में स्वदेशी महिंद्रा कंपनी की स्कॉर्पियो और बोलोरो गाड़ियां मिलेंगी. इन वाहनों में पहले की तरह अब डायल 100 की जगह डायल 112 लिखा रहेगा.

डायल 112 सेवा का उपयोग अभी तक हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य करते हैं. जिसके बाद 15 अगस्त 2025 से मध्यप्रदेश भी इसी सेवा का हिस्सा बनेगा. इसके लिए एमपी पुलिस को 1200 नए एमरजेंसी वाहन मिलेंगे.

राजधानी भोपाल में एमपी पुलिस की डायल 112 सेवा के लिए नई गाड़ियों को तैयार किया जा रहा है. 15 अगस्त से 600 बोलोरो नियो वाहनों को ग्रामीण इलाकों में तैनात किया जायेगा तो वहीं 600 स्कॉर्पियो वाहन शहरी इलाकों में भेजे जाएंगे.

एमपी पुलिस के डायल 112 स्क्वाड में महिंद्रा स्कॉर्पियो और बोलोरो शामिल रहेंगी. जिसके बाद 15 अगस्त से डायल 100 सेवा बंद हो जाएगी और उसकी जगह डायल 112 लेगा.

डायल 112 सेवा बहाल होने के बाद किसी भी पुलिस सहायता के लिए आपको 15 अगस्त से 112 नंबर पर ही कॉल करना होगा. जिसके बाद 15 से 20 मिनट के रिस्पांस टाइम में आपको मदद देने की बात कही जा रही है.

मध्यप्रदेश पुलिस को 15 अगस्त को मिलने वाली ये डायल 112 गाड़ियां बड़ी एडवांस हैं. डायल 112 के ये वाहनों वायरलेस से लेकर लाइव लोकेशन ट्रैकिंग समेत जीपीएस टेक्नोलॉजी से लैस होंगे.

राजधानी भोपाल में 15 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव डायल 112 के 1200 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर एमपी पुलिस को सौपेंगे. जिसके बाद इन्हें अलग-अलग जिलों में तैनात किया जाएगा.