Last Updated:
MP Snake Man Amir Khan: बुरहानपुर के आमिर खान 20 वर्षों से सांपों को बचाने का काम कर रहे हैं. अब तक 3000 से अधिक सांपों को जंगल में सुरक्षित छोड़ा. 3 बार डसे गए लेकिन रुके नहीं. जानिए उनकी अनोखी कहानी.
अब तक वे 3000 से ज़्यादा सांपों को रेस्क्यू कर चुके हैं और तीन बार खुद सांप के डसे जाने के बावजूद वह आज भी बेखौफ इस काम में जुटे हैं.
आमिर खान बताते हैं कि उनका बचपन झाड़ियों के बीच गुजरा, जहां अक्सर सांप निकलते रहते थे. उन्होंने बताया मैं सिर्फ तीसरी क्लास तक पढ़ा हूं. घर के पास झाड़ियों में अक्सर सांप निकलते थे. धीरे-धीरे उन्हें पकड़ना सीख लिया और जंगल में सुरक्षित छोड़ने लगा. तब से यही मेरी जिंदगी बन गई.
अब तक 3000 से ज्यादा सांपों को किया रेस्क्यू
आमिर खान ने लोकल मीडिया से बातचीत में बताया कि वे अब तक करीब 3000 से अधिक सांप पकड़ चुके हैं, जिनमें कोबरा जैसे बेहद जहरीले सांप भी शामिल हैं.
वे कहते हैं कि तीन बार मुझे सांपों ने डसा, लेकिन मैंने घरेलू नुस्खों से ही खुद को ठीक किया. मुझे अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ी.
गर्मी के मौसम में सांप भी परेशान होते हैं. ऐसे में आमिर खान उन्हें पकड़कर सिर्फ जंगल में नहीं छोड़ते, बल्कि पहले पानी से नहलाते हैं और फिर जंगल में ठंडी जगह पर जाकर उन्हें आज़ाद करते हैं.उनका एक ही उद्देश्य है कि सांप किसी को नुकसान न पहुंचाएं, इसलिए मैं ये काम मुफ्त करता हूं.
फ्री सेवा, फाइव टाइम सम्मान
आमिर खान पूरा काम निशुल्क करते हैं. जब किसी घर या इलाके में सांप निकलता है, लोग उन्हें तुरंत फोन करते हैं और आमिर बिना देर किए मौके पर पहुंच जाते हैं. अब तक उन्हें वन विभाग सहित कई सामाजिक संगठनों द्वारा पांच बार सम्मानित किया जा चुका है. फिलहाल वे मजदूरी कर अपनी आजीविका चलाते हैं, लेकिन सांपों को बचाना उनका जुनून है.