VIDEO: लोग आते जाते रहेंगे लेकिन…गंभीर का ड्रेसिंगरूम में दिखा अलग अंदाज

VIDEO: लोग आते जाते रहेंगे लेकिन…गंभीर का ड्रेसिंगरूम में दिखा अलग अंदाज


Last Updated:

गौतम गंभीर ने ओवल टेस्ट मैच जीतन के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में भाषण दिए. उन्होंने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की. वॉशिंग्टन सुंदर को भारतीय ड्रेसिंग रूम में इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड दिया गया. गंभीर ने भा…और पढ़ें

गौतम गंभीर ने भारतीय ड्रेसिंगरूम में दिया स्पीच.

हाइलाइट्स

  • गौतम गंभीर ने ड्रेसिंगरूम में स्पीच देकर बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
  • वॉशिंगटन सुंदर को मिला ‘इंपैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड
  • भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड से अलग अलग ग्रुप में भारत लौटे

नई दिल्ली. गौतम गंभीर ने ओवल टेस्ट जीतने के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की. उन्होंने अपने मोटिवेशनल स्पीच में ऐसी मजबूत टीम संस्कृति बनाने पर जोर दिया है जिसकी नींव कड़े परिश्रम और प्रदर्शन में सुधार पर टिकी हो. जो खिलाड़ियों को आकर्षित करे, खिलाड़ी भले ही आते जाते रहें. गंभीर ने इंग्लैंड के खिलाफ सोमवार को एंडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी 2-2 से ड्रॉ रहने के बाद ड्रेसिंग रूम में अपने भाषण में अपने विचार रखे.

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने बीसीसीआई (BCCI) की ओर से शेयर किए गए वीडियो में कहा ,‘जिस तरह से यह सीरीज खेली गई है . 2-2 एक बेहतरीन नतीजा है. सभी को बधाई. हमें बेहतर होते रहना है. हम मेहनत करते रहेंगे. हम विभिन्न पहलुओं में अपने खेल में सुधार करेंगे क्योंकि ऐसा करके ही लंबे समय तक क्रिकेट में दबदबा बना सकेंगे. लोग आते जाते रहेंगे लेकिन ड्रेसिंग रूम का कल्चर ऐसा होना चाहिए कि लोग उसका हिस्सा बनना चाहें. हम यही बनाना चाहते हैं.’



Source link