क्रिकेटर यश-दयाल की गिरफ्तारी पर रोक से हाईकोर्ट का इनकार: कोर्ट ने कहा- मामला नाबालिग से जुड़ा, स्टे नहीं दे सकते – Jaipur News

क्रिकेटर यश-दयाल की गिरफ्तारी पर रोक से हाईकोर्ट का इनकार:  कोर्ट ने कहा- मामला नाबालिग से जुड़ा, स्टे नहीं दे सकते – Jaipur News


IPL चैंपियन RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल को रेप के मामले में हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने रेप के मामले में गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

.

जयपुर में हाईकोर्ट जस्टिस सुदेश बंसल की अदालत में सुनवाई हुई। उन्होंने कहा- मामला नाबालिग से जुड़ा है, इसलिए स्टे नहीं दे सकते हैं।

अदालत ने मामले में केस डायरी तलब करते हुए 22 अगस्त को सुनवाई तय की है। वहीं, बहस के दौरान क्रिकेटर के वकील ने कहा कि- एक गिरोह सक्रिय है, जो उन्हें फंसा रहा है।

गाजियाबाद वाले मामले लगी थी रोक- वकील

क्रिकेटर के वकील कुणाल जैमन ने कहा- हमारे खिलाफ गाजियाबाद में भी एक लड़की ने रेप का मामला दर्ज करवाया था। जिस पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने रोक लगा दी थी।

लेकिन उसके 7 दिन बाद ही जयपुर में दूसरी लड़की ने मामला दर्ज करवा दिया। इस मामले में पूरा गिरोह सक्रिय है। जो इस तरह के मुकदमे दर्ज करवाकर ब्लैकमेल करना चाहता है।

2 साल पहले कॉन्टैक्ट में आई थी लड़की

सांगानेर SHO अनिल जैमन ने बताया- जयपुर की लड़की क्रिकेट खेलने के दौरान यश दयाल के संपर्क में आई थी। आरोप है कि करीब 2 साल पहले जब वह नाबालिग थी, तब यश ने क्रिकेट में करियर बनवाने का झांसा देकर उसके साथ रेप किया।

जैमन ने बताया कि- आईपीएल-2025 मैच के दौरान भी जयपुर आए यश दयाल ने सीतापुरा स्थित एक होटल में बुलाकर लड़की के साथ फिर रेप किया।

लड़की जब 17 साल की थी, तब पहली बार उससे रेप हुआ। ऐसे में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की है।

पहले भी विवादों में रहे यश दयाल

यश दयाल ने 2 साल पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुस्लिम विरोधी स्टोरी लगाई थी। विवाद बढ़ने पर उन्होंने स्टोरी डिलीट कर दी थी।

बाद में दयाल ने सफाई में कहा था- ‘मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट से 2 स्टोरी पोस्ट की गई, लेकिन मैं बताना चाहूंगा कि दोनों स्टोरी मैंने पोस्ट नहीं की थी।’

….

यश दयाल से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…

क्रिकेटर यश दयाल पर दूसरी बार रेप केस:जयपुर में क्रिकेटर बनाने का झांसा देकर नाबालिग से रेप; गाजियाबाद की युवती ने भी आरोप लगाए थे

IPL चैंपियन RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल पर इसी महीने में दूसरी बार रेप का केस दर्ज हुआ है। जयपुर में रहने वाली लड़की ने यहां के सांगानेर सदर थाने में क्रिकेटर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पूरी खबर पढ़िए…



Source link