छिंदवाड़ा में त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक: शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था होगी सख्त, रूट किए गए डायवर्ट, कलेक्टर ने की सहयोग की अपील – Chhindwara News

छिंदवाड़ा में त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक:  शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था होगी सख्त, रूट किए गए डायवर्ट, कलेक्टर ने की सहयोग की अपील – Chhindwara News


त्योहारों से पहले शांति समिति की बैठक

छिंदवाड़ा में आने वाले त्यौहारों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में जिले के कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में यातायात, स्वच्छता और त्योहारी सीजन में कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।

.

यातायात प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि त्यौहारों के दौरान शहर के मुख्य रास्तों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। कई रास्तों का रूट भी बदला गया है ताकि किसी तरह की भीड़ या जाम की समस्या न हो।

स्वच्छता समिति को मिलेगा सम्मान

शहर को स्वच्छ रखने के लिए काम करने वाली समितियों को इस 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। कलेक्टर ने इन समितियों के काम की सराहना की और उन्हें आगे भी अच्छा काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।

आवारा कुत्तों की समस्या पर भी चर्चा

बैठक में शहर में बढ़ते आवारा कुत्तों की समस्या पर भी बात हुई। लोगों ने इसको लेकर लगातार अधिकारियों से शिकायत की हैं। आमजन को इससे परेशानी हो रही है। अधिकारियों ने इस पर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है।

कलेक्टर ने की शांति से मनाने की अपील

कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने सभी से अपील की कि वे मिलकर त्योहारों को शांति और भाईचारे के साथ मनाएं। वहीं, प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में तय किया गया कि हर विभाग अपने स्तर पर पूरी तैयारी करेगा ताकि त्यौहारों के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी न हो।

बैठक लेते कलेक्टर, प्रभारी पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत CEO

प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस और प्रशासन ने मिलकर सुरक्षा, यातायात और स्वच्छता जैसे विषयों पर चर्चा की।



Source link