‘जब हारते हैं तो दोषी बताने लगते हो, इस बार क्या…’ गौतम गंभीर को लेकर क्या बोले सिद्धू?

‘जब हारते हैं तो दोषी बताने लगते हो, इस बार क्या…’ गौतम गंभीर को लेकर क्या बोले सिद्धू?


Last Updated:

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को मौजूदा मुख्य कोच गौतम गंभीर की इंग्लैंड दौरे के दौरान उनके दृढ़ विश्वास की सराहना की.

'जब हारते हैं तो दोषी, इस बार क्या...'गंभीर को लेकर क्या बोले सिद्धू?गंभीर के लिए क्या बोले नवजोत सिंह सिद्दू?
नई दिल्ली. भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को मौजूदा मुख्य कोच गौतम गंभीर की इंग्लैंड दौरे के दौरान उनके दृढ़ विश्वास की सराहना की और साथ ही उनके आलोचकों से पूछा कि क्या ब्रिटेन में 2-2 से ड्रॉ के लिए वे अब खड़े होकर उनका अभिवादन करेंगे.

भारतीय टीम विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के टेस्ट प्रारूप से संन्यास लेने के कुछ समय बाद ही इस दौरे के लिए रवाना हुई थी. टीम ने पांच टेस्ट की सीरीज में बेहतरीन क्रिकेट खेला और इंग्लैंड को उसकी ही सरजमीं पर ड्रॉ पर रोक दिया.

‘द ओवल’ में सीरीज के निर्णायक मैच में मिली शानदार जीत पर सिद्धू ने कहा कि टीम की सफलता का श्रेय गंभीर को भी जाता है. सिद्धू ने अपने यूट्यूब चैनल पर भारतीय मुख्य कोच के आलोचकों से पूछा, ‘‘हम नायकों की बहुत ज्यादा पूजा करते हैं. मैं कहना चाहता हूं कि जब भी भारत थोड़ा खराब खेलता है तो हर कोई गौतम गंभीर को दोषी ठहराने लगता है. क्या आप आज खड़े होकर उनका अभिवादन करेंगे?’’

सिद्धू ने आगे कहा, ‘‘गंभीर ही थे जिन्होंने आकाशदीप और वाशिंगटन जैसे खिलाड़ियों को मौके दिए. कुलदीप शायद एक बेहतर विकल्प थे. लेकिन वह दृढ़ थे. सुधार की गुंजाइश तो आज भी और कल भी होगी. लेकिन जिस व्यक्ति की इतनी आलोचना की गई है, उसे आज वह सम्मान दें जिसके वह हकदार हैं.”

Contact: satyam.sengar@nw18.com

homecricket

‘जब हारते हैं तो दोषी, इस बार क्या…’गंभीर को लेकर क्या बोले सिद्धू?



Source link