व्यापारी के घर फायरिंग करने वाले आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में किया पेश
सतना में फर्नीचर व्यापारी भागवत गुप्ता के चाणक्यपुरी कॉलोनी स्थित घर पर हुई फायरिंग के मामले में सतना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हुंडी दलाल कमल कुमार माटा समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनके कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट
.
जमीन विवाद से जुड़ा मामला
पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के अनुसार, कमल कुमार माटा व्यापारी भागवत गुप्ता का पड़ोसी है। दोनों के बीच पुष्कर्णी पार्क की एक जमीन के कुछ हिस्से को लेकर विवाद चल रहा था। इस जमीन में मुख्य आरोपी रवि सिंह भी कमल कुमार के साथ पार्टनर है। रवि सिंह ने ही इस हमले की पूरी योजना बनाई थी।
इंदौर से शूटर बुलाए
जांच में पता चला है कि रवि सिंह और कमल कुमार ने इस जमीन में लगभग 57 लाख रुपए निवेश किए थे, लेकिन भागवत गुप्ता उन्हें जमीन नहीं दे रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने इंदौर से शूटर बुलाकर व्यापारी के घर फायरिंग करवाई। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने लखनऊ की फर्जी नंबर प्लेट ((UP 32 GR 0404 और MP 21 5670)) का इस्तेमाल किया।
तीन दिन पहले की थी रेकी
करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने सबसे पहले रवि सिंह को पकड़ा। इसी से सुराग मिला और पुलिस शातिर बदमाश सुभाष सिंह तक पहुंची। पुलिस ने मुख्य आरोपी रवि सिंह पिता यमुना प्रताप सिंह निवासी तिलखन, सुभाष सिंह पिता नागेश सिंह और कमल कुमार माटा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस इन्हें रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि फायरिंग से तीन दिन पहले मुख्य आरोपी ने 30-31 जुलाई को भागवत गुप्ता के घर की रेकी की थी। फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भोपाल आ गए थे।
आरोपियों का मकसद व्यापारी को डराकर जमीन का सौदा अपने नाम करवाना था। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।
वारदात में शामिल तीनों आरोपी
सुभाष सिंह पर दर्ज हैं 18 गंभीर मामले
पुलिस के मुताबिक सुभाष सिंह परिहार पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, एनडीपीएस एक्ट समेत 18 केस दर्ज हैं। वह 2019 की एक हत्या का भी आरोपी है और उस समय से फरार था। उस पर 20 हजार का इनाम भी घोषित है।
क्या है पूरा मामला? 3 अगस्त को सतना की चाणक्यपुरी कॉलोनी में व्यापारी भगवत प्रसाद गुप्ता के घर पांच नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े चार राउंड फायरिंग की थी। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 948/25 धारा 296, 109, 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया था। CSP देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में बनी स्पेशल टीम ने पूरे मामले का खुलासा किया।