दतिया में अवैध खनिज उत्खनन पर छापामार कार्रवाई: JCB और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; अधिकारी बोले- अभियान आगे भी जारी रहेगा – datia News

दतिया में अवैध खनिज उत्खनन पर छापामार कार्रवाई:  JCB और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; अधिकारी बोले- अभियान आगे भी जारी रहेगा – datia News


खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।

जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर शिकंजा कसते हुए खनिज विभाग ने मंगलवार शाम कस्बा उनाव में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान अवैध मुरम उत्खनन में कर रही एक जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किए गया।

.

जिला खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया ने बताया कि खनिज विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके पर मौजूद मशीनों को कब्जे में लेकर उनाव थाने में पुलिस की अभिरक्षा में भेज दिया है। इस संबंध में मध्यप्रदेश अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। उन्होंने ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किए गया।



Source link