नर्मदपुरम-खंडवा स्टेट हाईवे पर स्थित उड़ा के नयनतारा वेयरहाउस में मंगलवार को मूंग की खरीदी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। ग्राम खमलाय के किसान नरेंद्र विश्नोई की मूंग एफएक्यू (FAQ) गुणवत्ता की थी, लेकिन वेयरहाउस स्टाफ ने उसे रिजेक्ट कर दिया। इसके बाद किस
.
किसान नरेंद्र विश्नोई ने आरोप लगाया कि दोपहर बाद समिति ने उनका माल बिना ग्रेडिंग किए ही खरीद लिया। वहीं, वेयरहाउस में पहले से मौजूद घटिया क्वालिटी की मूंग वहां के स्टाफ और मंडी से लाई गई बताई जा रही है। इस मामले ने खरीदी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पूर्व में अधिकारी ने दी थी गड़बड़ी की चेतावनी सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले एक अधिकारी ने नयनतारा वेयरहाउस पर चल रही खरीदी को लेकर जिला उपार्जन समिति को जानकारी दी थी और मांग की थी कि केंद्र पर ऐसी व्यवस्था बने जिससे नॉन-एफएक्यू माल की तुलाई न हो। हालांकि, इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे गड़बड़ी की आशंका और बढ़ गई।
कृषि विभाग की टीम पहुंची, जांच रिपोर्ट का इंतजार शिकायत मिलने के बाद कृषि विभाग की टीम नीमगांव के पास स्थित एक अन्य वेयरहाउस में पहुंची और वहां मूंग की गुणवत्ता की जांच की। हालांकि, देर शाम तक जांच का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।
किसान कांग्रेस ने उठाए घोटाले के आरोप किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहन विश्नोई ने आरोप लगाया कि किसानों से अच्छी क्वालिटी की मूंग खरीदी गई, लेकिन वेयरहाउस संचालक और समिति ने मंडी से घटिया मूंग लाकर स्टॉक में मिलाई है। उन्होंने मांग की कि नयनतारा वेयरहाउस की पूरी जांच की जाए। “यदि सही जांच हो, तो बड़ी धांधली सामने आ सकती है,” उन्होंने कहा।
जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट: कृषि उप संचालक कृषि उप संचालक जवाहरलाल कास्दे ने कहा, “हमें इस संबंध में जानकारी मीडिया से मिली है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति का खुलासा हो पाएगा।”