धार में 12 अगस्त को जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचने वाले हैं। वह यहां 11 करोड़ की लागत से बनकर तैयार सरदारपुर के सिविल अस्पताल का लोकार्पण होगा। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर भी शामिल होंगी। इसको लेकर आज तैयारियों का जायजा
.
सरदारपुर का दो मंजिला सिविल अस्पताल भवन करीब दो माह से बनकर तैयार हो चुका है। लेकिन लोकार्पण न होने के कारण अभी तक पुराने भवन में ही अस्पताल संचालित हो रहा था।
बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नीलेश भारती, सरदारपुर एसडीएम आशा परमार, एसडीओपी विश्वदीपसिंह परिहार और जनपद सीईओ मारिषा शिंदे सहित अन्य अधिकारियों ने अस्पताल भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
जिलाध्यक्ष बोले- स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उपलब्धि जिलाध्यक्ष नीलेश भारती ने कहा कि यह सिविल अस्पताल भाजपा सरकार की धार जिले को बहुत बड़ी सौगात है। इस अस्पताल में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा।
भारती ने यह भी कहा कि यह अत्याधुनिक और उच्च स्तरीय अस्पताल बड़े अस्पतालों को भी टक्कर देता है।