बैंड मार्केट में पार्षद का पुराना मकान गिरा, तीन वाहन दबे, बड़ा हादसा टला – Gwalior News

बैंड मार्केट में पार्षद का पुराना मकान गिरा, तीन वाहन दबे, बड़ा हादसा टला – Gwalior News



दौलतगंज स्थित बैंड मार्केट में मंगलवार की सुबह पुराना मकान गिर पड़ा। मकान के नीचे खड़ी तीन मोटर साइकिल मकान के मलबे में दब गई। गनीमत रही कि मंगलवार को बाजार बंद रहता है। इसलिए यहां लोगों की आवाजाही हीं नहीं थी। इसलिए बड़ा हादसा टल गया।

.

मंगलवार को छोड़कर अन्य दिनों में यहां बड़ी संख्या में दुकानदार और लोगों की आवाजाही रहती है। यह मकान नगर निगम के वार्ड-43 के पार्षद संजीव सिंघल का पुस्तैनी बताया जाता है। 45 सालों से मकान पूरी तरह बंद था। इस वजह से बारिश का पानी एकत्रित होने से मकान का एक बड़ा हिस्सा गिर पड़ा। यह पुराना मकान लगभग 1200 वर्गफीट एरिया में बना हुआ था।

मकान के बंद होने से मुख्य बाजार के मार्ग पर मकान के आसपास लोग बैठते थे। साथ ही पार्किंग नहीं होने से लोग यहां अपने वाहन भी खड़े कर देते हैं। मंगलवार को 3 लोग पहुंचे थे। उन्होंने अपनी दो स्कूटी और मोटर साइकिल इस जर्जर मकान के पास खड़ी कर दी थी।

इसी दौरान मकान का हिस्सा वाहनों के ​ऊपर गिर पड़ा। जोर की आवाज से आसपास के लोग घबड़ा गए। घटना के बाद पार्षद मौके पर पहुंचे। उन्होंने मकान के क्षतिग्रस्त हिस्से और मलबे को हटाने का काम किया। घटना के संबंध में पार्षद से संपर्क स्थापित नहीं हो पाया है।



Source link