अशोकनगर जिले के मुंगावली थाना क्षेत्र के मूड़रा बरवाह गांव निवासी गजराज लोधी बुधवार को अपने परिवार के साथ घर वापस आ गया है। वह मल खिलाने के मामले में सुर्खियों में आने के बाद से लापता था। घर पहुंचते ही गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। गजराज ने सबसे प
.
हालांकि जब उससे पूछा गया कि वह इतने दिनों से कहां था इस पर उसने कुछ नहीं कहा।
एक दिन पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गृहमंत्री को पत्र लिखकर गजराज लोधी और उसके परिवार की तलाश करवाने की मांग की थी। पत्र के दूसरे ही दिन वह अपने घर वापस आ गए हैं।
जून महीने में गजराज ने कलेक्ट्रेट में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने गांव के एक युवक पर उसे मल खिलाने का आरोप लगाया था। इसके बाद वह जीतू पटवारी से मिले थे। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
वीडियो वायरल होने के बाद गजराज ने कलेक्टर को शपथ पत्र देकर कहा था कि उसे लालच देकर यह सब बुलवाया गया है। इसके बाद मुंगावली थाने में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। तब से वह लापता था।
इस मामले को लेकर कांग्रेस ने जुलाई महीने में प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उसके गांव पहुंचे थे। उन्होंने थाने में गजराज की तलाश करने की मांग का आवेदन दिया था। हालांकि, गजराज ने अभी तक यह नहीं बताया है कि वह इस दौरान कहां रहा था।
यह खबर भी पढ़ें अशोकनगर के गजराज लोधी को ढूंढने गृहमंत्री को पत्र लिखा अशोकनगर जिले के मुंगावली क्षेत्र के मूडरा बरवाह के गजराज लोधी और उनके परिवार को तलाशने की मांग उठी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंगलवार को गृह मंत्री को पत्र लिखा। उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। पूरी खबर पढ़ें