Last Updated:
Harry Brook Man of the series: मैन ऑफ द सीरीज विवाद के बीच खुद हैरी ब्रूक ने कह दिया कि उनकी जगह ये अवॉर्ड जो रूट को ही मिलना चाहिए था.
हाइलाइट्स
- बढ़ता जा रहा मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड विवाद
- ब्रूक ने कहा- जो रूट को मिलना चाहिए था सम्मान
- जो रूट ने इंग्लैंड के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन
लंदन: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के 2-2 से बराबरी पर रहने के बाद हैरी ब्रूक और शुभमन गिल को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया था. तब से हैरी ब्रूक को लेकर विवाद जारी है. लोग ब्रूक की जगह रूट को अवॉर्ड का असल हकदार बता रहे थे. अब पूरे विवाद में नया मोड़ आ चुका है.
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने भारतीय कोच गौतम गंभीर के उन्हें श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनने के फैसले पर असहमति जताते हुए कहा कि यह सम्मान पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाले जो रूट को मिलना चाहिए था. ब्रुक ने बीबीसी से कहा:
मैंने रूटी (जो रूट) जितने रन नहीं बनाए, इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें मैन ऑफ द सीरीज होना चाहिए था. उन्हें इन गर्मियों में फिर से इंग्लैंड का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनना चाहिए. यह श्रृंखला शानदार रही. ईमानदारी से कहूं तो पहले मैंने नहीं सोचा था कि श्रृंखला बराबर रहेगी.
दोनों टीम के कोच चुनते हैं प्लेयर ऑफ द सीरीज
भारत ने सीरीज का पहला मैच गंवाने के बाद दूसरे टेस्ट में बराबरी की थी, लेकिन लॉर्ड्स में खेला गया तीसरा टेस्ट कीरीबी अंतर से हार गई. इसके बाद चौथा टेस्ट ड्रॉ रहा. सीरीज में 1-2 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए ओवल टेस्ट छह रन से जीता दर्ज करके पांच मैच की श्रृंखला 2-2 से बराबर कर ली.
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें