रक्षाबंधन से पहले एक्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन: बर्फी, घेवर, लड्‌डू, मिल्क केक, रस मलाई के सैंपल भोपाल भेजे, त्योहार बाद आएगी रिपोर्ट – Gwalior News

रक्षाबंधन से पहले एक्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन:  बर्फी, घेवर, लड्‌डू, मिल्क केक, रस मलाई के सैंपल भोपाल भेजे, त्योहार बाद आएगी रिपोर्ट – Gwalior News


मिठाई की दुकान पर घेवर व लड्‌डू के सैंपल लेते खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अधिकारी।

ग्वालियर में रक्षाबंधन की तैयारियों के बीच खाद्य सुरक्षा प्रशासन (फूड विभाग) एक्शन मोड में आ गया है। बुधवार को शहर के कई इलाकों में सर्चिंग कर मिठाइयों की दुकान से चुनिंदा व चर्चित मिठाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल लैब भेजे हैं। लेकिन इन सभी स

.

जय भोलेनाथ मिष्ठान से रस मलाई व बूंदी के लड्‌डुू के सैंपल लिए गए।

रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा। त्योहार के नजदीक आते ही मिलावट खोर सक्रिय हो गए हैं। मिठाइयों से लेकर सोन पपड़ी तक में मिलावट की जा रही है। इसी इनपुट पर कलेक्टर ग्वालियर रुचिका चौहान के निर्देश पर ग्वालियर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीमों द्वारा लगातार मिठाई की दुकानों से सैंपल लेकर भोपाल प्रयोग शाला में जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीमों द्वारा शहर में तीन मिष्ठान प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए हैं।

यहां से लिए गए मिठाइयों के सैंपल फूड विभाग की टीम ने हनुमान चौराहा स्थित फर्म पंडित फैनी भण्डार से खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने बेसन लड्डू और घेवर मिठाई के सैंपल लिए। इसी प्रकार फर्म बृजवासी मिष्ठान भण्डार माधवगंज से खाद्य सुरक्षा अधिकारी निरूपमा शर्मा द्वारा बेसन के लड्डू और मिल्क केक के नमूने लिए गए। फर्म जय भोलेनाथ मिष्ठान भण्डार शिन्दे की छावनी से खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश सिंह ने रस मलाई और बूंदी के लड्डू के सैंपल लिए हैं।

भोपाल लैब भेजे जाएंगे सैंपल खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने शहर में जगह-जगह घूमकर जो मिठाइयों के सैंपल कलेक्ट किए हैं उनको अब जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोग शाला भोपाल के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link