राजस्व मंत्री बोले-​​​​​​​कुबेरेश्वर में मौतों की न्यायिक जांच कराएंगे: पूर्व मंत्री कुसुम महदेले ने पूछा- प्रदीप मिश्रा जी, क्यों इतने हादसे करवा रहे हो – Bhopal News

राजस्व मंत्री बोले-​​​​​​​कुबेरेश्वर में मौतों की न्यायिक जांच कराएंगे:  पूर्व मंत्री कुसुम महदेले ने पूछा- प्रदीप मिश्रा जी, क्यों इतने हादसे करवा रहे हो – Bhopal News


मंत्री करण सिंह वर्मा ने न्यायिक जांच की बात कही है।

सीहोर जिले के कुबेरेश्वर धाम में भगदड़ मचने से दो दिनों के भीतर चार लोगों की मौत हुई है। पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में हुई श्रद्धालुओं की मौतों पर पूर्व मंत्री कुसुम महदेले ने हमला बोला है।

.

कुसम महदेले ने एक्स पर लिखा-

कथा वाचक प्रदीप मिश्रा जी, क्यों इतने हादसे करवा रहे हो भाई? लोगों को धर्म के प्रति उन्मादी मत बनाओ। धर्म से लोगों का ज्ञान बढ़ाओ। तुम्हारे रुद्राक्ष बांटने से पुण्य मिल रहा है या हत्याएं हो रहीं है, हादसे हो रहे हैं। बंद करो यह रुद्राक्ष बांटना। सीहोर के रुद्राक्ष वितरण पर शासन अंकुश लगाए, हादसे रोके और प्रदीप मिश्रा के विरुद्ध कार्यवाही करे।

QuoteImage

इधर, राजस्व मंत्री ने कहा- न्यायिक जांच कराएंगे कुसुम महदेले के ट्वीट का बीजेपी और कांग्रेस के विधायकों ने भी समर्थन किया है। वहीं राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कुबेरेश्वर धाम में हुई मौतों की न्यायिक जांच कराने की बात कही है।

करण सिंह वर्मा ने भास्कर से कहा

QuoteImage

कुबेरेश्वर धाम में मौतों की जानकारी मिली है। इस मामले की न्यायिक जांच कराएंगे।

QuoteImage

बीजेपी विधायक बाेलीं- प्रदीप मिश्रा रुद्राक्ष बांटना बंद करें खंडवा से बीजेपी विधायक कंचन तन्वे ने कहा कि हमारे प्रदीप मिश्रा धार्मिक आस्था से सबको जोड़कर रखने वाले हैं। उनका ये भाव बिल्कुल नहीं हैं कि लोग कथा में आएं और भगदड़ मचे, किसी की हत्या हो। लेकिन, लोगों को भी ये कंट्रोल करना पडे़गा कि अगर रुद्राक्ष बंटते हैं तो ऐसा नहीं मानना चाहिए कि हम रुद्राक्ष ले लेंगे तो हम अमर हो जाएंगे। लोगों का ये भाव है कि हमारे पास रुद्राक्ष आना चाहिए।

कंचन तन्वे ने कहा- प्रदीप मिश्रा जी से हम यही कहेंगे कि आप कथा करो, ये रुद्राक्ष मत बांटो। क्योंकि रुद्राक्ष बांटने के चक्कर में कई लोगों की ऐसे जान चली जाती है। लोग भगदड़ मचाते हैं। लोग कथा सुनें, लोगों को और आने वाली पीढ़ी को ज्ञान मिले।

यदि पंडित मिश्रा से बात करके यही कहेंगे कि आप रुद्राक्ष बांटना बंद करो। अच्छे से कथा करो क्योंकि आपकी कथा में बहुत भीड़ होती है तो कथा तक सीमित रहो क्योंकि रुद्राक्ष बांटते हैं तो भीड़ होती है और भगदड़ मचती है।

सिरोंज विधायक ने कहा- आयोजक पर एक्शन हो

कांग्रेस विधायक बोले- धर्म में आडंबर नहीं होना चाहिए कुसुम महदेले के ट्वीट पर अमरपाटन से कांग्रेस विधायक राजेन्द्र कुमार सिंह ने कहा-कुसुम महदेले बहुत वरिष्ठ नेता हैं। मैं उनके विचार से पूर्णत: सहमत हूं धर्म में ये आडंबर नहीं होना चाहिए। धर्म ज्ञान सिखाता है आदमी को अच्छा इंसान बनना सिखाता है।

धर्मगुरुओं का यही काम होना चाहिए कि लोगों को अच्छा इंसान बनाए, वो अच्छा मार्ग बताए जिससे समाज में एकता रहे, प्रगति आए लोगों का जीवन खुशहाल बने। ये लक्ष्य होना चाहिए। अगर कोई सोचता है कि कुछ बांट देने से ही चीजें हल हो जाएंगी। या उनमें ज्ञान आ जाएगा या उनकी समस्याएं दूर हो जाएंगी। तो ये मेरे ख्याल से सही नहीं हैं।



Source link