लाठी प्रतियोगिता में 13 गोल्ड, 5 सिल्वर, 2 ब्रांज जीते: बैतूल की टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता; राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे – Betul News

लाठी प्रतियोगिता में 13 गोल्ड, 5 सिल्वर, 2 ब्रांज जीते:  बैतूल की टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता; राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे – Betul News


बैतूल के खिलाड़ियों ने उज्जैन में राज्य स्तरीय पारंपरिक लाठी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। जिले की लाठी संघ टीम ने प्रतियोगिता में कुल 20 पदक जीते हैं। इनमें 13 गोल्ड, 5 सिल्वर और 2 ब्रांज मेडल शामिल हैं।

.

प्रतियोगिता क्षीर सागर स्टेडियम, उज्जैन में लाठी संघ जिला उज्जैन के तत्वावधान में आयोजित की गई थी। इसमें मध्यप्रदेश के 18 जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया था।

पारंपरिक लाठी संघ जिला बैतूल के राष्ट्रीय कोच विनोद बुंदेला ने बताया कि बैतूल की टीम ने एकल लाठी, दो लाठी और लाठी वार स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों को जिले में विभिन्न सामाजिक संगठनों और खेलप्रेमियों द्वारा सम्मानित भी किया गया है।

राष्ट्रीय लाठी चैंपियनशिप में सहभागिता करेगी टीम कोच विनोद बुंदेला के अनुसार आगामी राष्ट्रीय लाठी चैंपियनशिप सितंबर माह में राजस्थान के अलवर में आयोजित की जाएगी। इसमें देशभर के 20 राज्यों की टीमें भाग लेंगी। बैतूल की टीम भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।

मेडल विजेता खिलाड़ियों में बालिका वर्ग से सुरेखा पंडाग्रे ने एक लाठी में गोल्ड और दो लाठी में ब्रांज जीता। सिद्धि प्रजापति ने एक ब्रांज मेडल हासिल किया। उन्नति डिगरसे ने एक लाठी में गोल्ड और लाठी वार में सिल्वर जीता।

वंशिका बुंदेले ने एक लाठी में गोल्ड और लाठी वार में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। गुंजन बुंदेले ने एक लाठी में गोल्ड मेडल जीता।

हर्षित डहेरिया को गोल्ड बालक वर्ग में हर्षित डहेरिया ने एक लाठी और लाठी वार में दो गोल्ड मेडल जीते। पार्थ सोनी ने एक लाठी में गोल्ड और लाठी वार में सिल्वर मेडल हासिल किया। आर्यन डोंगरे ने एक लाठी में गोल्ड और लाठी वार में सिल्वर मेडल जीता।

पीयूष कुंभारे और यश सावनेर ने एक लाठी और दो लाठी में दो-दो गोल्ड मेडल जीते। रुद्र राठौर ने एक लाठी में गोल्ड और दो लाठी में सिल्वर मेडल हासिल किया।



Source link