विदिशा में बारिश थमी, सिरोंज में हल्की फुहारें: सम्राट अशोक सागर डैम 67 फीसदी भरा, जिले में अबतक 788.9 बारिश – Vidisha News

विदिशा में बारिश थमी, सिरोंज में हल्की फुहारें:  सम्राट अशोक सागर डैम 67 फीसदी भरा, जिले में अबतक 788.9 बारिश – Vidisha News



जिले में अब केवल 286 मिमी बारिश की दरकार

विदिशा जिले में बीते दिनों तक रुक-रुक कर हो रही झमाझम बारिश का दौर अब थम गया है। मंगलवार से बुधवार सुबह तक केवल सिरोंज तहसील में ही 3 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिले की अन्य सभी तहसीलों में बारिश नहीं हुई।

.

हलाली डैम 67 फीसदी भरा

बारिश की रफ्तार थमने के बावजूद जिले के नदी-नाले और बांध पानी से लबालब हैं। सम्राट अशोक सागर का जलस्तर बुधवार सुबह 8 बजे तक 458.00 मीटर दर्ज किया गया। डैम की कुल क्षमता 252.13 एमसीएम (मिलियन क्यूबिक मीटर) है।

अभी डैम में 169.008 एमसीएम पानी जमा हो गया है। यह कुल क्षमता का 67.03% है। डैम के पांचों गेट अभी बंद रखे गए हैं। हलाली डैम में अब भी अपेक्षाकृत जलभराव कम बना हुआ है। यहां पानी की कमी बरकरार है।

बेतवा खतरे के निशान से नीचे

बेतवा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है। मुखर्जी पार्क स्थित गेज स्टेशन पर बेतवा का जलस्तर 1350.60 फीट दर्ज किया गया। नदी का खतरे का निशान 1373.64 फीट है।

अभी तक 788.9 मिमी बारिश दर्ज

इस वर्ष अब तक जिले में कुल औसतन 788.9 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है। यह पिछले वर्ष की तुलना में कुछ अधिक है। 1 जून से अब तक जिले में कुल 789.9 मिमी वर्षा हो चुकी है। पिछले वर्ष इसी अवधि तक 727.2 मिमी बारिश हुई थी। यहां साल भर की औसत बारिश का आंकड़ा 1075 मिमी है। अब केवल 286 मिमी बारिश की दरकार है।



Source link