MP Assembly LIVE: पुलिस ड्रेस में विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक, गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन शुरू

MP Assembly LIVE: पुलिस ड्रेस में विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक, गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन शुरू


Live now

Last Updated:

Madhya Pradesh Assembly LIVE Today Day 8: मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज 8वां दिन है. दिन की शुरुआत में ही कांग्रेस विधायकों ने हंगामा कर दिया. जानें…

एमपी विधानसभा मानसून सत्र

Bhopal News:  मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज 8वां दिन है. सदन शुरू होने के पहले ही कांग्रेस विधायकों ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा. बुधवार सुबह कांग्रेस विधायक पुलिस की ड्रेस पहनकर विधानसभा पहुंचे और बेरोजगारी तथा पुलिस भर्ती में घोटाले का आरोप लगाकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. कांग्रेस विधायकों ने गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि प्रदेश में पुलिस भर्ती प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी हुई है. उन्होंने इसे युवाओं के साथ धोखा बताया और भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग की. विधायकों ने बेरोजगारी के बढ़ते आंकड़ों पर भी चिंता जाहिर की. सरकार को घेरते हुए कहा, युवाओं को रोजगार देने के नाम पर सिर्फ घोषणाएं की जा रही हैं.

सदन की कार्रवाई 12 बजे तक स्थगित, सत्यपाल मलिक और उत्तराखंड आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही बुधवार को दिवंगत नेताओं और उत्तराखंड आपदा में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. सदन में पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यपाल रह चुके सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि दी गई. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिवंगत नेता को याद करते हुए कहा, “सत्यपाल मलिक एक अद्भुत नेता थे, जिन्होंने देश में अपनी अलग पहचान बनाई. उनका जीवन सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित रहा.” सदन ने उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बादल फटने की त्रासदी में मृतकों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया.

आज इन 8 विधेयक पर होगी चर्चा

1. मध्य प्रदेश मोटरयान कराधान संशोधन विधेयक पर आधे घंटे चर्चा होगी.
2. मध्य प्रदेश जन विश्वास संशोधन विधेयक पर 1 घंटे चर्चा होगी.
3. मध्य प्रदेश माध्यस्थम अधिकरण संशोधन विधेयक पर आधे घंटे चर्चा होगी.
4. मध्य प्रदेश समाज के कमजोर वर्गों के लिए विधिक सहायता और विधिक सलाह विधेयक पर आधे घंटे होगी चर्चा.
5. भारतीय स्टांप संशोधन विधेयक पर आधे घंटे होगी चर्चा.
6. रजिस्ट्रीकरण मध्य प्रदेश संशोधन विधेयक पर 1 घंटे होगी चर्चा.
7. भारतीय स्टांप मध्य प्रदेश द्वितीय संशोधन विधेयक पर होगी आधे घंटे चर्चा.
8. नियम 142 के तहत प्रदेश में किसानों पर बिजली मामलों में पेनल्टी और अवैध कनेक्शन बनाकर ब्याज की वसूली से उत्पन्न हुई स्थिति पर आधे घंटे होगी चर्चा.

8वें दिन प्रश्नकाल के बाद 4 ध्यानाकर्षण आएंगे

1. विधायक राजेंद्र कुमार ने अमरपाटन के उमराही माधूरियान की भूमि को राजस्व अभिलेखों में शासन दर्ज नहीं किए जाने पर ध्यान आकर्षण लगाया.
2. विधायक अर्चना चिटनीस ने बुरहानपुर मंडी के इंटीग्रेटेड पैक हाउस में चोरी से उत्पन्न स्थिति पर लगाया ध्यान आकर्षण लगाया.
3. विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने डिंडोरी क्षेत्र के विद्यालयों के जर्जर भवन होने से उत्पन्न स्थिति को लेकर ध्यान आकर्षण लगाया.
4. विधायक गायत्री राजे पवार ने देवास क्षेत्र से बहने वाली नदी में इंडस्ट्रियल का केमिकल युक्त पानी मिलाने से उत्पन्न हुई स्थिति पर ध्यान आकर्षण लगाया.

homemadhya-pradesh

MP Assembly LIVE: पुलिस ड्रेस में विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक, प्रदर्शन



Source link