थाने के सामने चक्काजाम किया गया।
गुना के कैंट इलाके के सिंगवासा गांव के रहने वाले निवासियों ने कैंट थाने के सामने चक्काजाम कर दिया। पूरा मामला दो समाजों के बच्चों की मारपीट से जुड़ा हुआ है। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने नहाने गए उनके बच्चों के साथ मारपीट की। लगभग आध
.
सिंगवासा में सहरिया और पारदी परिवार रहते हैं। गुरुवार दोपहर सहरिया परिवार के कुछ बच्चे गांव से ही कुछ दूर एक नदी में नहाने गए थे। वह अपने साथ पारदी परिवार के कुछ बच्चों को भी नहाने ले गए। तीन चार घंटे तक वह वापस नहीं लौटे।
काफी देर बाद जब सभी बच्चे वापस लौटे तो पारदी बच्चों के पिता राम सिंह पारदी ने सहरिया परिवार के बच्चों के साथ मारपीट कर दी। उसने सहरिया परिवार के बच्चों से कहा कि उसके बच्चों को क्यों ले गए थे।
घटना के बाद दोनों समाजों के लोग कैंट थाने पहुंच गए। यहां FIR और अन्य कार्रवाई चल ही रही थी कि सहरिया समाज के लोगों ने थाने के सामने चक्काजाम कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष गुना अशोकनगर रोड पर बैठ गए। इससे दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। कई बसें भी जाम में फंस गईं।
लगभग आधे घंटे बाद थाना प्रभारी की समझाइश के बाद नागरिकों ने जाम खोला। बच्चों से मारपीट करने वाले युवक पर FIR दर्ज की गई है।
तस्वीरों में देखिए चक्काजाम…

नागरिक न निकल पाएं, इसलिए एक महिला चप्पल लेकर खड़ी रही।

जाम के कारण सड़कों पर वाहनों की कतारें लग गईं।

बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर बैठ गईं।

महिलाओं ने पैदल लोगों को भी नहीं निकलने दिया।
।।।।