भारतीय किसान संघ ने इसे किसानों के साथ बड़ा अन्याय बताया है।
बड़वानी में शासन-प्रशासन के दावों के बावजूद किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल रही है। खरीफ सीजन में बोई गई फसलों को खाद की जरुरत है। हालांकि किसानों को जरूरत के मुताबिक खाद नहीं मिल पा रही है। इससे किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित हैं।
.
भारतीय किसान संघ ने चार तहसील मुख्यालयों पर दिया ज्ञापन
गुरुवार को भारतीय किसान संघ ने जिले के चार तहसील मुख्यालयों पर ज्ञापन देकर विरोध दर्ज कराया। संघ ने जल्द समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष भगवान पटेल ने बताया कि रासायनिक खाद की किल्लत के विरोध में चारों तहसीलों में प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि एक हफ्ते के अंदर समस्या हल न होने पर जिले की सभी तहसीलों पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। सभी तहसील मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।
संघ ने जल्द समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
एक हफ्ते के अंदर खाद उपलब्ध कराने की मांग
ज्ञापन में बताया गया कि पिछले महीने से किसान अपने खेती-किसानी और पारिवारिक काम छोड़कर खाद के लिए दिनभर लाइन में लगे रहते हैं। फिर भी उन्हें जरूरत के अनुसार खाद नहीं मिलती। कई बार किसानों को खाली हाथ भी घर लौटना पड़ता है।
भारतीय किसान संघ ने इसे किसानों के साथ बड़ा अन्याय बताया है। संघ ने कहा कि वह किसानों के साथ इस तरह का अन्याय सहन नहीं करेगा। ज्ञापन में मांग की गई है कि एक सप्ताह के अंदर किसानों के लिए खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।