भारत को हरा-भरा बनाने की मुहिम: साइकिल से युवक ने की 38 हजार किमी की यात्रा, 35 हजार पौधे लगाए – Satna News

भारत को हरा-भरा बनाने की मुहिम:  साइकिल से युवक ने की 38 हजार किमी की यात्रा, 35 हजार पौधे लगाए – Satna News



सुबोध ने 19 जून 2024 को लद्दाख से अपनी साइकिल यात्रा शुरू की थी

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के 26 वर्षीय सुबोध विजय गंगुर्दे भारत को हरा-भरा बनाने के मिशन पर निकले हैं। वे साइकिल पर देश के विभिन्न हिस्सों में 1 लाख पौधे लगाने का संकल्प लेकर चले हैं। अब तक उन्होंने 35 हजार पौधे रोप दिए हैं।

.

2024 में शुरू की थी यात्रा

सुबोध ने 19 जून 2024 को लद्दाख से अपनी साइकिल यात्रा शुरू की थी। इस यात्रा में उन्होंने अब तक 8 राज्यों को पार करते हुए मध्य प्रदेश पहुंचे हैं। सतना पहुंचने तक उन्होंने 38,840 किलोमीटर की दूरी तय कर ली है।

2027 में एवरेस्ट पर चढ़ाई का टारगेट

इस नेक कार्य में भारतीय सेना, वायु सेना, वन विभाग और विभिन्न राज्यों के अधिकारियों ने सहयोग किया है। पेशे से पर्वतारोही सुबोध का अगला लक्ष्य माउंट एवरेस्ट फतह करना है। उन्होंने बताया कि वह 2027 में एवरेस्ट पर चढ़ाई करेंगे।

सुबोध के अनुसार, उनका यह अभियान सिर्फ एक व्यक्तिगत यात्रा नहीं है। यह पर्यावरण संरक्षण, साइकिलिंग को प्रोत्साहन और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संदेश भी है। सतना पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन और सतना साइकलिंग क्लब के सदस्यों ने उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।



Source link