राजगढ़ में आज रोड शो करेंगे CM यादव: नरसिंहगढ़ में बहनों संग मनाएंगे रक्षाबंधन; आकांक्षा हाट का शुभारंभ करेंगे – rajgarh (MP) News

राजगढ़ में आज रोड शो करेंगे CM यादव:  नरसिंहगढ़ में बहनों संग मनाएंगे रक्षाबंधन; आकांक्षा हाट का शुभारंभ करेंगे – rajgarh (MP) News


बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा देंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।

राजगढ़ के नरसिंहगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख बहनों के खातों में कुल 1 हजार 859 करोड़ रुपए का अंतरण करेंगे।

.

इस बार हर लाड़ली बहना को 1 हजार 250 रुपए की नियमित किस्त के साथ रक्षाबंधन का शगुन स्वरूप 250 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे। इस प्रकार हर बहन के खाते में 1 हजार 500 रुपए जमा होंगे।

अर्जुन तिराहा से बस स्टैंड तक रोड शो करेंगे सीएम मुख्य कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री नरसिंहगढ़ में रोड शो करेंगे। यह शो अर्जुन तिराहा से बस स्टैंड तक निकलेगा। इस दौरान अलग-अलग समाजसेवी संगठन उनका स्वागत करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री बहनों से राखी भी बंधवाएंगे।

पांडाल तैयार।

लाडली बहनों को गैस रिफिलिंग के लिए भी सहायता दी जाएगी इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थी और लाडली बहनों को गैस रिफिलिंग के लिए भी सहायता प्रदान करेंगे। वे 28 लाख बहनों को 43 करोड़ 90 लाख रुपए की राशि एक क्लिक में ट्रांसफर करेंगे।

“आकांक्षा हाट” का उद्घाटन भी करेंगे मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव नीति आयोग के संपूर्णता अभियान के तहत लगाए जा रहे “आकांक्षा हाट” का उद्घाटन भी करेंगे। यह हाट जिले के स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करने का मंच होगा।

तैयारियों में जुटा प्रशासन।

तैयारियों में जुटा प्रशासन।

महिला बाल विकास विभागों की उपलब्धियां प्रदर्शित की जाएंगी आकांक्षा हाट में महिला स्व-सहायता समूहों, ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि, उद्यानिकी और महिला बाल विकास विभागों की उपलब्धियां प्रदर्शित की जाएंगी। यह हाट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकल फॉर वोकल पहल को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से लगाया जा रहा है। इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



Source link