Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
Top Stories

सिवनी में सोशल मीडिया से हुई मृतक की पहचान: पेड़ पर लटका मिला शव लक्ष्मण सैयाम का, लकवा से था ग्रसित – Seoni News

Madhya Pradesh Samachar07/08/2025
सिवनी में सोशल मीडिया से हुई मृतक की पहचान:  पेड़ पर लटका मिला शव लक्ष्मण सैयाम का, लकवा से था ग्रसित – Seoni News


सिवनी जिले के डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक का शव भुरकल खापा के समीप पेड़ पर लटका मिला था। शव लगभग एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा था और मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।

.

गुरुवार को मृतक की पहचान 60 वर्षीय लक्ष्मण सैयाम के रूप में हुई है। वह केवलारी थाना क्षेत्र के ग्राम सिरौली के निवासी थे। डूंडा सिवनी थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि भुरकलखापा के पास एक पेड़ पर अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि एक व्यक्ति पलाश के पेड़ की डाल में गमछे से फांसी का फंदा बनाकर लटका हुआ था।

शव पुराना होने के कारण चेहरा खराब हो गया था, जिससे तत्काल पहचान नहीं हो पाई थी। शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया, इंस्टाग्राम, वाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से मृतक का हुलिया और पहने हुए कपड़ों के संबंध में जानकारी का प्रचार-प्रसार किया गया था।

पंचनामे की कार्रवाई करते पुलिसकर्मी।

मृतक के परिवार में कोई नहीं

ग्राम सिरौली निवासी शंकर सैयाम ने मृतक की पहचान लक्ष्मण सैयाम के रूप में की। लक्ष्मण के माता-पिता की मृत्यु बचपन में ही हो गई थी। मृतक पिछले तीन वर्षों से लकवा की बीमारी से ग्रसित थे और इससे परेशान रहते थे।

लक्ष्मण की शादी के कुछ दिन बाद ही पत्नी की मृत्यु हो गई थी और उनकी कोई संतान नहीं थी। वह अपनी मौसी के पास रहकर अपना जीवन यापन करते थे। 1 अगस्त को वह केवलारी बाल कटवाने जाने की बात कहकर घर से निकले थे और तब से वापस नहीं लौटे थे।

मृतक की मौसेरी बहन शारदा सैयाम ने थाना केवलारी में गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव की पहचान के बाद अब आगे की कार्रवाई जारी है।



Source link

Tagged Seoni; The deceased was identified from social media in Seoni

Post navigation

⟵ Bhopal Gold-Silver Price: रक्षाबंधन से ठीक पहले चांदी हुई मंहगी, सोने की कीमत में भी उछाल, जानें आज का ताजा भाव
Explainer: भारतीय फुटबॉल में ये क्या हो रहा है? सुनील छेत्री की टीम के बाद इस क्लब में भी काम ठप, 10 पॉइंट्स में समझें मामला ⟶

Related Posts

झाबुआ के गड़ावदिया धाम से निकलेगी दो दिवसीय यात्रा:  थांदला में लगेगा दरबार, सनातन धर्म जागरण और गौ सेवा का संकल्प – Jhabua News
झाबुआ के गड़ावदिया धाम से निकलेगी दो दिवसीय यात्रा: थांदला में लगेगा दरबार, सनातन धर्म जागरण और गौ सेवा का संकल्प – Jhabua News

झाबुआ में सनातन धर्म के जागरण, हिंदू समाज की एकजुटता और गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाने के संकल्प…

तैयारी: जिले में 1 लाख डाेज स्टाेर करने की क्षमता, पहले दिन 150 लाेगाें काे लगेगी वैक्सीन
तैयारी: जिले में 1 लाख डाेज स्टाेर करने की क्षमता, पहले दिन 150 लाेगाें काे लगेगी वैक्सीन

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप छतरपुर22 मिनट पहले कॉपी लिंक छतरपुर…

पेंच टाइगर रिजर्व में 3 शावकों के साथ दिखी बाघिन:  नाइट सफाई के दौरान पर्यटकों ने बनाया वीडियो – Seoni News
पेंच टाइगर रिजर्व में 3 शावकों के साथ दिखी बाघिन: नाइट सफाई के दौरान पर्यटकों ने बनाया वीडियो – Seoni News

सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व के खवासा बफर क्षेत्र में सफारी के दौरान पर्यटकों को जुगनू बाघिन अपने तीन…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories