CM से मिलने पहुंची लाड़ली बहना की तबीयत बिगड़ी: राजगढ़ में डॉक्टरों की टीम ने तत्काल उपचार कर बचाई जान – rajgarh (MP) News

CM से मिलने पहुंची लाड़ली बहना की तबीयत बिगड़ी:  राजगढ़ में डॉक्टरों की टीम ने तत्काल उपचार कर बचाई जान – rajgarh (MP) News


राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने आई एक लाड़ली बहना की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, जानकी देवी को सीने में तेज दर्द उठने लगा। इससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

.

मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल हरकत में आई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शोभा पटेल के निर्देशन में डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। इस टीम में बीएमओ डॉ. गौरव त्रिपाठी, डॉ. धर्मेश तिगरवाल और अन्य स्टाफ शामिल थे।

स्थिति को गंभीर देखते हुए महिला को एम्बुलेंस से शासकीय सिविल अस्पताल नरसिंहगढ़ ले जाया गया। वहां डॉ. त्रिपाठी की निगरानी में उनका उपचार किया गया। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। उनका उपचार अभी जारी है।

इस बीच क्षेत्रीय विधायक मोहन शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर महिला का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली। साथ ही महिला को 5000 रुपए की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की। मुख्यमंत्री की मौजूदगी से जहां कार्यक्रम विशेष बना, वहीं स्वास्थ्य टीम की सतर्कता ने एक जान बचाकर मानवता का उदाहरण पेश किया।



Source link