UPSC टॉपर्स शक्ति दुबे और हर्षिता गोयल बनीं IAS, जानें कौन बना IPS, IFS,देखें टॉप 100 की लिस्‍ट

UPSC टॉपर्स शक्ति दुबे और हर्षिता गोयल बनीं IAS, जानें कौन बना IPS, IFS,देखें टॉप 100 की लिस्‍ट


Last Updated:

UPSC Civil Services Exam 2024: यूपीएससी टॉपर्स को सर्विसेज अलॉट हो गईं हैं. यूपीएससी 2024 की टॉपर शक्‍ति दुबे और ऑल इंडिया दूसरी रैंक हासिल करने वाली हर्षिता गोयल आईएएस बनीं हैं. आइए देखते हैं पूरी लि‍स्‍ट…

UPSC टॉपर्स शक्ति दुबे और हर्षिता गोयल बनीं IAS, जानें कौन बना IPS, IFSIAS Officer, UPSC Topper Shakti Dubey, UPSC Topper 2024: यूपीएससी टॉपर्स का पसंदीदा सर्विस क्‍या रही?
UPSC Civil Services Exam 2024: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के रिजल्ट्स के बाद कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) ने 1009 पास उम्मीदवारों में से 875 को उनकी पसंदीदा सर्विस अलॉट कर दी है. टॉपर्स शक्ति दुबे और हर्षिता गोयल ने IAS चुना और टॉप 100 की लिस्ट में ज्यादातर की पहली पसंद भी यही रही.आइए जानते हैं कि टॉपर्स ने कौन सा पद लिया, टॉप 100 की पूरी लिस्ट क्या है और कौन सी सर्विस उनकी पसंदीदा रही?

UPSC Topper Shakti Dubey: शक्ति दुबे और हर्षिता गोयल बनीं IAS

यूपीएससी सीएसई 2024 की टॉपर शक्ति दुबे (AIR 1) और दूसरी रैंक हासिल करने वाली हर्षिता गोयल ने अपनी पहली पसंद IAS को चुना. दोनों जनरल कैटेगरी से हैं और मेहनत से इस मुकाम तक पहुंची हैं.टॉप 20 में सभी अभ्यर्थियों ने IAS चुना और उन्हें वही अलॉट किया गया.

Harshita Goyal, IAS officer, UPSC Topper: हर्षिता गोयल ने चुना IAS.

UPSC Toppers Story: टॉप 50 में किसने क्‍या चुना?

टॉप 50 में सिर्फ 6 अभ्यर्थियों ने IAS से हटकर दूसरी सर्विस ली. 23वीं रैंक के बी शिवचंद्रन ने IPS चुना, तो 25वीं रैंक की जईई जी एन एस, 28वीं रैंक के ऋषभ चौधरी, 31वीं रैंक की श्रेया त्यागी, 35वीं रैंक के श्रेयस गर्ग, और 40वीं रैंक की इरम चौधरी ने IFS को प्राथमिकता दी. बाकी 44 ने IAS चुना और उन्हें वही अलॉट हुआ.

UPSC Top 100 List: टॉप 100 की पूरी लिस्ट, किसे मिला कौन सा पद ?

DOPT की लिस्ट के मुताबिक टॉप 100 में ज्यादातर की पसंद IAS रही.जनरल कैटेगरी में 80वीं रैंक तक सभी को IAS का पद मिला.ओबीसी में 447वीं रैंक के गोसाइक पी.आर., SC में 468वीं रैंक, और ST में 456वीं रैंक तक को IAS मिला. इसी तरह दिव्यांग कैटेगरी में 990वीं रैंक वाले यश कुमार को भी IAS मिला. इस तरह कुल 179 को IAS, 147 को IPS, 274 को IRS,55 को IFS,19 को I&AS,21 को IIS,6 को IDES,5 को IDFS,6 को DANIPS,17 को IDIS,5 को IDS,13 को DANICS,4 को ICLES अलॉट हुआ.

UPSC Topper List: अब देखें टॉप 50 की पूरी लिस्ट:

1 | 240782 | शक्ति दुबे | जनरल | IAS
2 | 101571 | हर्षिता गोयल | जनरल | IAS
3 | 867282 | डोंगरे अर्जित पराग | जनरल | IAS
4 | 108110 | शाह मार्गी चिराग | जनरल | IAS
5 | 833621 | आकाश गर्ग | जनरल |IAS
6 | 818290 | कोमल पुणिया | EWS |IAS
7 | 6902167 | आयुषी बंसल | जनरल |IAS
8 | 6613295 | राज कृष्ण झा | जनरल |IAS
9 | 849449 | आदित्य विक्रम अग्रवाल | जनरल |IAS
10| 5400180 | मयंक त्रिपाठी | जनरल | IAS
11| 8200949 | एटचायिनी साई शिवानी | ओबीसी | IAS
12| 5809367 | आशी शर्मा | जनरल | IAS
13| 5912548 | हेमन्त | जनरल | IAS
14| 818331 | अभिषेक वशिष्ठ | EWS | IAS
15| 1010403 | बन्ना वेंकटेश | ओबीसी | IAS
16| 6907627 | माधव अग्रवाल | जनरल | IAS
17| 810414 | संस्कृति त्रिवेदी | जनरल | IAS
18| 2604936 | सौम्या मिश्रा | जनरल | IAS
19| 833456 | विभोर भारद्वाज | जनरल | IAS
20| 2200688 | त्रिलोक सिंह | जनरल | IAS
21| 859649 | दिव्यांशु गुप्ता | EWS | IAS
22| 865358 | रिया सैनी | जनरल | IAS
23| 1214507 | बी शिवचंद्रन | जनरल | IPS
24| 334811 | आर रंगमूर्ति | जनरल | IAS
25| 1202990 | जईई जी एन एस | जनरल | IFS
26| 6618486 | शिवांश सुभाष जगणे | जनरल | IAS
27| 410502 | रोमित त्रिवेदी | जनरल | IAS
28| 7809511 | ऋषभ चौधरी | जनरल | IFS
29| 1203512 | सुभाकातिर्क एस | जनरल | IAS
30| 109558 | पंचाल सिंह हसमुखभाई | ओबीसी | IAS
31| 510887 | श्रेया त्यागी | जनरल | IFS
32| 1126194 | उत्कर्ष यादव | ओबीसी | IAS
33| 816777 | अल्फ्रेड थॉमस | जनरल | IAS
34| 413837 | श्रेया जैन | जनरल | IAS
35| 840850 | श्रेयस गर्ग | जनरल | IFS
36| 2613856 | मुस्कान श्रीवास्तव | जनरल | IAS
37| 801201 | शौमिक पाठक | जनरल | IAS
38| 361397 | अभिषेक शर्मा | जनरल | IAS
39| 1204543 | मोनिका आर | ओबीसी | IAS
40| 3405835 | इरम चौधरी | ST | IFS
41| 815285 | सचिन बसवराज गुट्टूर | जनरल | IAS
42| 1221566 | पवित्रा पी | जनरल | IAS
43| 6616032 | अवधेशा गुप्ता | जनरल | IAS
44| 869198 | मृदुला बंसल | जनरल | IAS
45| 1907228 | मालविका जी नायर | जनरल | IAS
46| 8203187 | रागुला जयसिंह रेड्डी | जनरल | IAS
47| 1902150 | नंदना जी पी | जनरल | IAS
48| 705455 | रितिका रथ | जनरल | IAS
49| 4108641 | सौरव सिन्हा | जनरल | IAS
50| 823200 | अंकुर त्रिपाठी | जनरल | IAS

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य…और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य… और पढ़ें

homecareer

UPSC टॉपर्स शक्ति दुबे और हर्षिता गोयल बनीं IAS, जानें कौन बना IPS, IFS



Source link