झांसी-खजुराहो हाईवे पर बस की छत पर सफर: निवाड़ी जिले में सड़क सुरक्षा नियमों की उड़ रही धज्जियां – Niwari News

झांसी-खजुराहो हाईवे पर बस की छत पर सफर:  निवाड़ी जिले में सड़क सुरक्षा नियमों की उड़ रही धज्जियां – Niwari News


निवाड़ी जिले में सड़क सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाने वाला एक और वीडियो सामने आया है। इसमें एक बस की छत पर कई यात्री बिना किसी सुरक्षा के सफर करते दिख रहे हैं। यह घटना झांसी-खजुराहो हाईवे पर टेहरका थाना क्षेत्र के घूघसी गांव के पास की बताई जा रही ह

.

यह घटना 8 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे की है। वीडियो में दिख रही बस तेज रफ्तार से दौड़ रही है और छत पर बैठे यात्री हवा में लहराते नजर आ रहे हैं। इस तरह का खतरनाक सफर किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बस संचालक ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाते हैं और अतिरिक्त यात्रियों को छत पर बैठाकर उनकी जान जोखिम में डालते हैं। यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी निवाड़ी-टीकमगढ़ मार्ग पर इसी तरह का वीडियो सामने आया था।

इस संबंध में जब निवाड़ी आरटीओ राजेंद्र सोनी से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल कवरेज क्षेत्र से बाहर था। नागरिकों ने पुलिस और परिवहन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की खतरनाक लापरवाही को रोका जा सके।



Source link