शिवपुरी जिले की पिछोर पुलिस ने अंधविश्वास के नाम पर महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश से दबोचा है। आरोपी ने खुद को ‘बच्चा होने का बंदेज’ करने वाला बताकर महिला को झांसे में लिया और बलात्कार किया।
.
महिला के बच्चे नहीं हो रहे थे। वह एक परिचित के जरिए आरोपी से मिली। आरोपी पहले कौच (उ.प्र.) में उसे बंदेज का बहाना बनाकर मिला, फिर महिला के गांव आकर दुष्कर्म किया। पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि थाना प्रभारी जितेंद्र मावई की टीम 8 अगस्त को यूपी भेजी गई।
वहां चौकी खेड़ा थाना कौच, जिला जालौन से आरोपी ओमप्रकाश जाटव (55) को गिरफ्तार कर 9 अगस्त को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
करैरा में घर में घुसकर दुष्कर्म उधर, करैरा पुलिस ने बलात्कार के एक अन्य मामले में आरोपी कपूर सिंह सोलंकी (28) को पकड़ा है। पीड़िता ने बताया कि 8 अगस्त की सुबह आरोपी उसके घर में घुस आया और दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को ग्राम कडौरा इमलिया से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
इस मामले में थाना करैरा में अपराध क्रमांक 587/2025 धारा 64(1), 332(ख), 351(3) बीएनएस के तहत केस दर्ज है।