अब आरटीओ में होगी नियुक्ति – datia News

अब आरटीओ में होगी नियुक्ति – datia News


.

प्रदेश भर के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में लंबे समय से कर्मचारियों की कमी के चलते आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब परिवहन विभाग कम्प्यूटर ऑपरेटर के 175 पदों पर आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती कर रहा है। आरटीओ में कर्मचारियों की तैनाती बढ़ने से आमजन को जरूरी काम के लिए कई दिनों तक चक्कर नहीं लगाने होंगे। आरटीओ में यह बहाना भी नहीं होगा कि कर्मचारी नहीं है। वर्तमान में लोगों को कई कई दिनों तक परेशान होना पड़ता है। खासकर कम्प्यूटर से जुड़े काम में कई दिन लग जाते हैं।

ये ऑपरेटर राज्य के 50 आरटीओ में तीन से लेकर पांच तक की संख्या में नियुक्त किए जाएंगे। पिछले साल सितंबर तक स्मार्ट चिप कंपनी के 450 कर्मचारी प्रदेश भर के आरटीओ ऑपरेटर सहित अन्य संबंधित कार्य कर रहे थे। कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद नए सिरे से आउटसोर्स कर्मियों की भर्ती परिवहन विभाग कर रहा है।



Source link