एक बार फिर गैंगवॉर, रिहायशी इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग: रीवा में सीसीटीवी फुटेज में दिखे लोग, 7 दिन के भीतर दूसरी घटना – Rewa News

एक बार फिर गैंगवॉर, रिहायशी इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग:  रीवा में सीसीटीवी फुटेज में दिखे लोग, 7 दिन के भीतर दूसरी घटना – Rewa News



रीवा में एक बार फिर गैंगवॉर देखने को मिला। रिहायशी इलाके में खुलेआम फायरिंग की गई, जिससे दहशत का माहौल निर्मित हो गया। पुलिस के मुताबिक पूरा विवाद एक महिला को लेकर हुआ। जिसके बाद दो आपसी लोगों के बीच हुई रंजिश गैंगवॉर में परिवर्तित हो गई। यह एक सप्ता

.

जानकारी के मुताबिक समान थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रा नगर में हुए गोलीकांड का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि फायरिंग की एक और घटना सामने आई है। घटना गुरुवार रात की है। जिसका सीसीटीवी फुटेज शनिवार शाम सामने आया है। उधर सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद घटना स्वीकार करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया कि रीवा में अवैध नशे की तस्करी के साथ ही अवैध हथियारों की तस्करी भी एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। अवैध हथियारों की तस्करी चोरी छिपे धड़ल्ले से की जा रही है। यही कारण हैं कि आए दिन गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं पुलिस अब तक अवैध हथियारों की तस्करी पर रोक नहीं लगा पाई है।

घटना के संबंध में बिछिया थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने बताया कि अतुल सिंह मूल रूप से चुरहट का रहने वाला है। जो अभी वर्तमान में बदराव में रहते हैं। आरोपी रिपू दमन पांडेय और दिवाकर सिंह ने महिला संबंधित विवाद को लेकर अतुल सिंह के घर के बाहर जाकर फायरिंग की है।

इसके साथ ही उसकी कार पर पत्थर से तोड़ फोड़ की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार और गोलियां बरामद की हैं।



Source link