खुजनेर में राज्यमंत्री मोहन नागर ने बच्चों से बंधवाई राखी: बोले- प्रकृति की सुरक्षा भी हम सबका दायित्व – rajgarh (MP) News

खुजनेर में राज्यमंत्री मोहन नागर ने बच्चों से बंधवाई राखी:  बोले- प्रकृति की सुरक्षा भी हम सबका दायित्व – rajgarh (MP) News


जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त मोहन नागर रक्षाबंधन के अवसर पर खुजनेर पहुंचे। वहां उन्होंने आरएसएस के अनुशांगिक संगठन विद्याभारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

.

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए नागर ने प्रकृति संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संवर्धन करना और इसे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है। पेड़-पौधों की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। नए पौधे लगाना, तालाब व नदियों का संरक्षण और इको सिस्टम की सुरक्षा आवश्यक है।

बोले- रक्षाबंधन सामाजिक एकता का प्रतीक नागर ने बताया कि हम जितना ऑक्सीजन लेते हैं, वह प्रकृति से ही मिलती है। इसलिए प्रकृति का संरक्षण जरूरी है। इस संदेश के साथ उन्होंने अशोक का वृक्ष भी रोपित किया।

उन्होंने रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। नागर ने कहा कि यह केवल पारिवारिक पर्व नहीं है। यह सामाजिक एकता, आपसी स्नेह, विश्वास और नारी सम्मान का प्रतीक है। यह पर्व भारतीय संस्कृति में रिश्तों को मजबूत करता है। साथ ही जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है।

बच्चों से बंधवाई राखी कार्यक्रम में नागर ने बच्चों के साथ बैठकर राखी बंधवाई। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और संस्कृति से जुड़े रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्यगण, संयोजक मंडल के सदस्य और छात्र-छात्राएं मौजूद थे। बच्चों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक गीत प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष केदार गुप्ता ‘काका’, राधेश्याम नागर, रामेश्वर नागर सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।



Source link