यज्ञोपवीत धारकों ने विधिवत अनुष्ठान कर धारण किया नया जनेऊ: रक्षाबंधन पर देवास में श्रावणी उपाकर्म; दोष निवारण किया – Dewas News

यज्ञोपवीत धारकों ने विधिवत अनुष्ठान कर धारण किया नया जनेऊ:  रक्षाबंधन पर देवास में श्रावणी उपाकर्म; दोष निवारण किया – Dewas News



देवास में यज्ञोपवीत धारकों के महत्वपूर्ण पर्व श्रावणी उपाकर्म का आयोजन संस्था ब्रह्म बंधुत्व बीएनपी द्वारा किया गया। यह आयोजन रक्षाबंधन के अवसर पर मानस भवन, शिव मंदिर पर संपन्न हुआ।

.

संस्था के अध्यक्ष घनश्याम पंडित, महासचिव राज कुमार शर्मा और वरिष्ठ समन्वयक रूपराम मिश्रा, चन्द्र शेखर दुबे तथा मधुसूदन शर्मा ने बताया कि श्रावणी उपाकर्म प्रत्येक यज्ञोपवीत धारक के लिए आवश्यक है। इसका उद्देश्य ज्ञात-अज्ञात दोषों का निवारण और शास्त्रोक्त विधि से प्रायश्चित करना है।

कार्यक्रम में विद्वान आचार्य पंडित अवधेश शास्त्री, पंडित गजेंद्र केष्टवाल और पंडित हेमंत शर्मा के आचार्यत्व में विधिवत अनुष्ठान हुआ। इसमें तीर्थ अवगाहन, दस स्नान विधि, हेमाद्रि संकल्प, ऋषि पूजन और तर्पण आदि के बाद नवीन यज्ञोपवीत धारण कराई गई।

कार्यक्रम में मां गायत्री के पूजन और आरती के पश्चात संस्था के संरक्षक पंडित संजय शुक्ला द्वारा अयोध्या से लाई गई यज्ञोपवीत सभी उपस्थित लोगों को भेंट की गई। श्री औदुम्बर रामायण मंडल के अध्यक्ष पंडित डी.के. जोशी ने सभी साधकों को फल, दक्षिणा और श्री राम रक्षा स्त्रोतम भेंट स्वरूप प्रदान किए।



Source link