बाजारों में राखी की दुकानों पर भीड़
ग्वालियर में रक्षाबंधन के त्योहार पर श्रावणी उपाकर्म का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत ब्राह्मण समाज के लोग पवित्र नदी-सरोवर में स्नान कर यज्ञोपवीत (जनेऊ) बदल रहे हैं। वहीं त्योहार के चलते बाजारों में भीड़ है। वैदिक विद्वान डॉ. सुनील शर्मा करते हैं कि
.
डॉ. शर्मा ने बताया कि राहुकाल 10:47 बजे तक चलेगा। यह 9:07 पर शुरू हुआ है। वहीं पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त की दोपहर 2:12 बजे आई है, जो आज 1:21 बजे तक रहेगी। इसके बाद प्रतिपदा शुरू हो जाएगी। ज्योतिषाचार्य डॉ. अनिल कुमार वाजपेयी के मुताबिक राहुकाल में गृह प्रवेश, मुंडन, शुभकाम, यात्रा और खरीदारी जैसे कार्यों को करने से बचना चाहिए। इससे समस्याएं पैदा हो सकती हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर 2:23 बजे तक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 47 मिनट से शुरू हो गया है, जो दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा। अब राहुकाल रहेगा, इसलिए आप इस समय को छोड़कर अन्य अवधि में अपने भाई को राखी बांध सकते हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग में बंधेगी राखी खास बात यह है कि राखी पर न केवल शुभ मुहूर्त बल्कि योगों का संयोग भी बना हुआ है। सुबह 5:47 बजे से दोपहर 2:23 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग है। रक्षाबंधन पर सौभाग्य योग का खास संयोग जातकों को पूरे दिन मिल रहा है। वहीं अभिजीत मुहूर्त 3:04 बजे तक है।