रायसेन जिला मुख्यालय के शासकीय उत्कृष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय में कला उत्सव 2025 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विकासखंड सांची के अंतर्गत आने वाली शालाओं के छात्रों ने विभिन्न कला विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई।
.
अलग अलग विधाओं में छात्रों ने लिया भाग कार्यक्रम में छात्रों ने संगीत गायन, समूह संगीत वादन, एकल नृत्य, समूह नृत्य, नाटक, दृश्य कला, मूर्ति कला और पारंपरिक कहानी वाचन जैसी विधाओं में भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक संचालक जिला शिक्षा अधिकारी मोनिका पटेल ने किया। समापन विकासखंड शिक्षा अधिकारी सांची ऐश्वर्या मुंद्रा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था की प्राचार्य स्वाति चौहान, कार्यक्रम प्रभारी पवन सोनी और सहयोगी राजेश जोशी तथा हेमंत तिलचोरिया भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे।
इस कला उत्सव का उद्देश्य छात्रों में छिपी कलात्मक प्रतिभा को निखारना और उन्हें मंच प्रदान करना था। विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और कौशल का प्रदर्शन किया।

छात्राओं को प्रोत्साहन मिले

छात्रा ने बनाई धरती मां की तस्वीर

बेहतर प्रदर्शन के लिए छात्रों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिए