शोर मत कीजिए गुरुजी सो रहे हैं… क्लासरूम में सोते दिखे टीचर, नींद खुली तब तक वायरल हो गया वीडियो

शोर मत कीजिए गुरुजी सो रहे हैं… क्लासरूम में सोते दिखे टीचर, नींद खुली तब तक वायरल हो गया वीडियो


Last Updated:

Viral Video: वायरल वीडियो में शिक्षक भरी क्लास में बच्चों के बीच कुर्सी पर सो रहे हैं. हालांकि, प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज पाल को बच्चों ने कई बार जगाने की कोशिश भी की. लेकिन गुरुजी की नींद नहीं टूटी. देखें वीड…और पढ़ें

Teacher Viral Video: मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था राम भरोसे हैं. क्योंकि जिन शिक्षकों पर बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी है,  वही लापरवाह बने हुए हैं. दरअसल, छतरपुर जिले के गौरिहार क्षेत्र की मवई घाट स्थित शासकीय माध्यमिक शाला के प्रभारी प्रधानाध्यापक का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में शिक्षक भरी क्लास में बच्चों के बीच कुर्सी पर सो रहे हैं.  हालांकि, प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज पाल को बच्चों ने कई बार जगाने की कोशिश भी की. लेकिन गुरुजी की नींद नहीं टूटी.

बता दें, मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा का खस्ताहाल है. कई गांवों में सरकारी स्कूलों के भवन जर्जर हैं तो कहीं शिक्षक ही नहीं हैं. कहीं एक कमरे में पहली से 5वीं तक की क्लास लग रही हैं. वहीं, शिक्षकों की हरकतें भी बड़ी चिंता का सबब हैं. किसी स्कूल में टीचर टुन्न होकर पहुंच जाते हैं तो कहीं शिक्षक भरी क्लास में नींद का कोटा पूरा करते हैं.

गुरुजी का वीडियो वायरल
प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज पाल को बच्चों ने कई बार जगाने की कोशिश की लेकिन गुरुजी की नींद टूटी. बच्चों का कहना है कि गुरुजी का तो रोज का यही हाल है. गुरुजी की रोज कम से कम 2 घंटे नींद जरूरी है.

अभिभावकों ने जताई चिंता 
वहीं गांव में रहने वाले रामपाल का कहना है कि ”हम बच्चों को स्कूल पढ़ाने भेजते हैं. लेकिन वहां मास्टर साहब सोते रहते हैं. ऐसे शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

जांच के आदेश
इस मामले में गौरिहार बीआरसी अमरनाथ व्यास का कहना है कि क्लास में शिक्षकों की इस हरकतों को लेकर जांच करने के आदेश दिए हैं. वहीं जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रजापति का कहना है कि मामले मेरे संज्ञान में आये हैं. मामले की जांच कर आगे निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी.

homeentertainment

शोर मत कीजिए गुरुजी सो रहे हैं! क्लासरूम में सोते दिखे टीचर, Video हुआ वायरल



Source link