रतलाम | सर्व ब्राह्मण महासभा महिला समिति ने महिला सशक्तिकरण के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। एम्यूजमेंट पार्क के कार्यक्रम में रिटायर्ड बीमा अधिकारी ओपी पाठक ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
.
मंडल संरक्षक डॉ. उषा भार्गव, अध्यक्ष कौशल्या त्रिवेदी ने रक्षा सूत्र बांधने के साथ कार्यक्रम शुरू किया। स्वागत जमुना राजपुरोहित, प्रभा राजपुरोहित ने किया। नार्मदीय ब्राह्मण समाज की महिला सचिव बनने पर नूतन भट्ट का अभिनंदन किया गया। मटकी फोड़ का आयोजन भी किया। आशा शर्मा, सुनीता शर्मा, प्रीति पाठक, नूतन पाठक, मधुलिका द्विवेदी, रेखा शर्मा, रीता जोशी, कविता व्यास मौजूद रहीं।